विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन लौट सकते हैं रन मशीन

विराट कोहली फिलहाल भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं. कोहली चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए थे. अब उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Cricket News - 2026-06-15T224009.451
1 / 6

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और आरसीबी के लिए चैंपियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि इसके बाद विराट कोहली इंजरी की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज नहीं खेल पाए. अब उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.  Image Credit: Virat Kohli/Instagram  

विज्ञापन

अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेल पाए कोहली

अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेल पाए कोहली2 / 6

विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के स्क्वाड में शामिल किया गया था. लेकिन सीरीज से पहले उनकी फिटनेस में समस्या आई और वह टीम से बाहर हो गए. उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में मौका मिला. कोहली ने आरसीबी के लिए इस सीजन 16 मैचों की 16 पारियों में 56.25 की औसत के साथ 675 रन बनाए थे.  Image Credit: Virat Kohli/Instagram

विज्ञापन

फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट3 / 6

वहीं, अब उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली ने उपचार और पुनर्वास पर असाधारण रूप से अच्छे से काम किया है. लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने की शुरुआती चिंताएं नए चिकित्सा आकलन के बाद काफी हद तक कम है. इसके अलावा ये भी पता चला है कि चोट उतनी गंभीर नहीं है जितनी पहले आशंका थी.  Image Credit: Virat Kohli/Instagram

जल्द लौट सकते हैं कोहली

जल्द लौट सकते हैं कोहली4 / 6

ऐसे में विराट कोहली जल्द ही फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से खेली जाएगी. दूसरा मुकाबला 16 और तीसरा मैच 19 जुलाई को खेला जाना है.  Image Credit: Virat Kohli/Instagram

विज्ञापन

टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी

टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी5 / 6

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि माना जा रहा है कि इस सप्ताह ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया जाएगा. ऐसे में किंग कोहली के लौटने की संभावनाएं अधिक हैं.  Image Credit: Virat Kohli/Instagram

हार्दिक भी चल रहे हैं चोटिल

हार्दिक भी चल रहे हैं चोटिल6 / 6

कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या को भी इंग्लैंड वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. वह भी आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. हार्दिक भी बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं.  Image Credit: Virat Kohli/Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन