क्या तनुष कोटियान को मेलबर्न टेस्ट मैच में मिलेगा डेब्यू? जानिए समीकरण

Ind vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच में क्या तनुष कोटियान को मौका मिलेगा? क्या कहता है प्लेइंग इलेवन का समीकरण आइए जानते हैं।

Team India (26)

Ind vs AUS: मेलबर्न में 26 दिसंबर से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ इस मैच को अपने नाम करने के लिए पसीने बहा रही है। सीरीज के बीच में मुंबई के ऑलराउंडर तनुष कोटियान को मौका मिला है। उन्हें आर अश्विन की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। हालांकि क्या तनुष कोटियान को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा? ये सवाल हर भारतीय फैंस को परेशान कर रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहता है समीकरण?

क्या तनुष होंगे भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा?

आर अश्विन ने अचानक तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने अश्विन के रिप्लेसमेंट के तौर पर तनुष कोटियान को भारतीय स्क्ववाड में जगह दी। मेलबर्न में कोटियान को मौका मिलने की उम्मीद कम है। क्योंकि टीम में पहले से ही रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी ऑलराउंडर मौजूद हैं। हालांकि कोटियान सिडनी में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लिए एक विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि इस मैदान की पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में कोटियान तीसरे स्पिनर के तौर पर भारत के लिए सिडनी टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं।

कोटियान ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई के लिए उन्होंने शतक भी बनाया है। उन्होंने अब तक 33 प्रथम श्रेणी मैच में 25.70 की औसत के साथ 101 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 41.21 की औसत के साथ 1525 रन भी बनाए हैं।

भारत के लिए मुकाबला जीतना अहम

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में बचे हुए दोनों मैच जीतने जरूरी हैं। एक भी मुकाबला गंवाना भारत को भारी पड़ सकता है। दो मैच जीतने के बाद भी भारत को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इस लिहाज से भी रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन में अधिक बदलाव नहीं करना चाहेंगे।

मेलबर्न टेस्ट मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ