Will Jacks Stunning Catch in The Hundred: इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड 2026 में गुरुवार, 6 अगस्त को खेले गए मुकाबले में MI लंदन ने लंदन स्पिरिट को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में विल जैक्स का सुपरमैन अवतार देखने को मिला. जैक्स ने ब्राउंड्री लाइन पर एक ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका की, जब दंग रह गए. इस अविश्वसनीय कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है.
विल जैक्स ने बाउंड्री पर लपका करिश्माई कैच
इस मैच का सबसे रोमांचक और अविश्वसनीय पल लंदन स्पिरिट की पारी के दौरान देखने को मिला, जब टीम के ओपनर लुहान-ड्रे प्रिटोरियस अर्धशतक जड़कर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. तब पारी की 49वीं गेंद पर विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर एक अद्भभुत कैच लपका और प्रेटोरियस की पारी का अंत कर दिया. प्रिटोरियस ने लॉन्ग-ऑफ की ओर एक जोरदार शॉट खेला. तभी पर बाउंड्री पर खड़े जैक्स ने कैच तो पकड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर गेंद को हवा में उछाल दिया.
फिर उन्होंने फुल-लेंथ डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पूरा किया, जिससे प्रिटोरियस को पवेलियन लौटना पड़ा. जैक्स के इस करिश्माई कैच को देखकर हर कोई दंग रह गया. प्रिटोरियस ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.
सिकंदर रजा ने खेली मैच जिताऊ पारी
मैच की बात करें तो MI लंदन ने टॉस जीतकर लंदन स्पिरिट को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट ने 100 गेंदों में 5 विकेट पर 160 रन बनाए. जवाब में 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI लंदन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विल जैक्स 9 गेंदों में 18 और जेम्स विंस 13 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इसके बाद निकोलस पूरन और सैम करन ने पारी को संभालते हुए 32 गेंदों में 43 रन की साझेदारी की. करन 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए सिकंदर रजा ने मैच का रुख बदल दिया. रजा ने सिर्फ 16 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 शानदार छक्के शामिल थे. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत MI लंदन ने 94 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से छिना बड़ा रिकॉर्ड, मिचेल मार्श ने T20 में हासिल किया बड़ा मुकाम
पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर MI लंदन
यह MI लंदन की इस सीजन में 6 मैचों में चौथी जीत रही. इस जीत के साथ टीम के अब 16 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं, ट्रेंट रॉकेट्स 6 मुकाबलों में पांच जीत और 20 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है.
ये भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, स्पिनर्स का रहा दबदबा
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
38 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines