---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका! चोट के कारण मैदान से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल

IND vs SL: श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म अप मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण इस मैच के पहले दिन के खेल से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं.

---विज्ञापन---

India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया आज यानी शुक्रवार, 7 अगस्त को श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरी है. लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण पहले दिन के खेल से बाहर हो गए हैं. वह आज मैदान पर नहीं उतर सकेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में उपकप्तान केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं.

BCCI ने शुभमन गिल की चोट पर दिया अपडेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक बयान जारी कर कप्तान शुभमन गिल की चोट पर अपडेट दिया है. बीसीसीआई ने बताया है कि, “गिल को गुरुवार (6 अगस्त) को प्रैक्टिस सेशन के दौरान दाहिने हाथ की रिंग फिंगर (अनामिका उंगली) पर चोट लगी थी. एहतियात के तौर पर, वह श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर रखे हुए है. गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल पहले दिन भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं.”

---विज्ञापन---

गिल की चोट ने भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी है. अब सबकी नजरें इस बात पर होगी कि शुभमन गिल दूसरे दिन फिट होकर मैदान पर वापसी कर पाते हैं या नहीं. टीम इंडिया के लिए उनकी फिटनेस बेहद अहम है, क्योंकि 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होना है.

टीम इंडिया को पहले ही लग चुका है बड़ा झटका

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के तहत होने वाले भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉले में खेला जाना है. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. चोटों ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी हैं. भारत को पहले ही अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका लग चुका है, जो चोट के कारण इस पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के फिटनेस पर भी अभी तक संशय बना हुआ हैं. इसके अलावा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जिससे टीम इंडिया की तैयारियों पर असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें- T20 में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर ठोकने वाले 5 धाकड़ बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

वॉर्म-अप मैच के लिए भारत और श्रीलंका XI का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी.

---विज्ञापन---

श्रीलंका XI: निशान मदुश्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, रविन्दु रसंथा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, इसिता विजेसुंदरा, असंका मनोज, अंजला बंदरा और केशरा नुवांथा.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की तैयारियों पर मंडराया संकट! IND vs SL XI वॉर्म-अप मैच पर बारिश का खतरा

---विज्ञापन---

First published on: Aug 07, 2026 10:03 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola