Rishabh Pant: आईपीएल 2025 ऑक्शन को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फ्रेंचाइजियां किन खिलाड़ियों को रिटेन करने के मूड में है ये कुछ हद तक साफ भी हो चुका है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी आईपीएल नीलामी को लेकर उत्सुक हैं। पंत ने आधी रात को एक पोस्ट साझा करते हुए सभी को हैरान कर दिया, जिसमें उन्होंने अपनी आईपीएल नीलामी को लेकर फैंस से जवाब मांगा है।
पंत ने आईपीएल ऑक्शन को लेकर किया पोस्ट
माना जा रहा है कि नवंबर दिसंबर में आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन की तैयारी की जाएगी। ऐसे में सभी खिलाड़ियों की दिल की धड़कन भी तेज भी हो रही है। हालांकि पंत ने इसी बीच आधी रात को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर मैं नीलामी में जाता हूं तो क्या मैं बिकूंगा और कितने में? पंत ने सवाल अपने फैंस से पूछा है। बता दें कि पंत फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। लेकिन ऑक्शन से ठीक पहले पंत ने ये सवाल पूछ कर खलबली मचा दी है।
क्या किसी और टीम के लिए सोच रहे हैं पंत?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा चुका है कि पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं और सीएसके की टीम में शामिल हो सकते हैं। एमएस धोनी और उनके बीच नजदीकियाों की वजह से ऐसा कयास लगाया जा रहा था। फिलहाल दिल्ली उन्हें रिटेन करती है या फिर रिलीज, ये तो आने वाला समय तय करेगा। लेकिन फिलहाल पंत शानदार वापसी कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका
पंत ने की शानदार वापसी
दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। वह दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। डिवाइडर से कार टकराने की वजह से पंत का एक्सिडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें लगभग 14 महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। लगातार बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनपर नजर बनाए हुए थी। वह सफल इलाज के बाद आईपीएल 2024 के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए नजर आए थे। फिलहाल पंत भारतीय टेस्ट टीम में भी वापसी कर चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में शानादार शतक भी जमाया था।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: तीसरे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
22 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
57 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines