न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका
IND vs NZ: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज को लेकर अब टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।
IND vs NZ: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज को लेकर अब टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है। उम्मीद की जा रही थी कि मोहम्मद शमी को इस सीरीज में जगह मिल सकती है, लेकिन उन्हें भी मौका नहीं मिला है
विज्ञापन
बुमराह को बनाया गया उपकप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, यश दयाल को टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।