सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों हटेगी A+ कैटेगरी? रोहित शर्मा-विराट कोहली को लगने वाला है झटका

BCCI Central Contract Update: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी को खत्म किए जाने का प्लान तैयार कर रही है. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ा झटका लगने वाला है. रोहित और विराट फिलहाल बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट A+ कैटेगरी में शामिल हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी करते हुए

रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी करते हुए

विज्ञापन

BCCI Central Contract Update: बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव होने वाला है. बोर्ड, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट A+ कैटेगरी को हटाने की प्लानिंग कर रही है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आने वाले रिटेनरशिप साइकिल के लिए A+ कैटेगरी को हटाने की बात कही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले ही अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन कमेटी ने A+ कैटेगरी को हटाने की बात की थी.

खत्म होने वाली है A+ कैटेगरी

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A+ कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को सलाना 7 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. A कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़, जबकि B कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये सलाना दिए जाते हैं. वहीं C कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये सलाना बोर्ड से मिलता है.

Advertisment

लेकिन अब बोर्ड A+ कैटेगरी को खत्म करने जा रही है. क्योंकि अभी खेल के तीनों फॉर्मेट खेलने वाले पर्याप्त क्रिकेटर नहीं हैं. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को झटका लगने वाला है. दोनों फिलहाल A+ कैटेगरी में शामिल हैं.

देवजीत सैकिया ने बताई वजह

स्पोर्टस्टार के मुताबिक देवजीत सैकिया ने “कहा हम एक कैटेगरी हटा रहे हैं, क्योंकि जो खिलाड़ी A प्लस कैटेगरी के लिए एलिजिबल थे, वे अब तीनों फॉर्मेट में से सिर्फ एक में खेल रहे हैं. हमने A प्लस के लिए खिलाड़ी को क्वालिफाई करने के लिए जो क्राइटेरिया तय किए हैं, वे पूरे नहीं हो रहे हैं. पिछले सीजन में A+ कैटेगरी में सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा थे और अब बुमराह उनमें अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो सभी फॉर्मेट में खेलते हैं.”

विज्ञापन

बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध 2024-25

ग्रेड A+ (₹7 करोड़): रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा.
ग्रेड A (₹5 करोड़): मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत.
ग्रेड B (₹3 करोड़): सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर.
ग्रेड C (₹1 करोड़): रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ