R Ashwin, MLC 2026: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का रोमांच जारी है और एमआई न्यूयॉर्क को छोड़कर सभी टीमों ने अपने अभियान का आगाज कर दिया है. शुक्रवार, 19 जून को सबकी नजरें भारतीय अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन पर टिकी थीं, जो सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए अमेरिका की टी20 लीग में उतरने वाले पहले भारतीय स्टार बनने जा रहे थे. लेकिन लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ यूनिकॉर्न्स ने अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया, जिससे फैंस हैरान रह गए.
हालांकि, मैच से पहले अश्विन टीम के साथ लगातार अभ्यास कर रहे थे और शानदार लय भी में नजर आ रहे थे, इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं मिला. वहीं, अब अश्विन को प्लेइंग 11 में न चुने जाने पर टीम का चौंकाने वाला फैसला सामने आया है.
अश्विन क्यों नहीं मिला मौका?
दरअसल, मैच के बाद सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के एक अधिकारी ने इस फैसले की वजह का खुलासा किया. उनके मुताबिक यह पूरी तरह रणनीतिक निर्णय था. टीम मैनेजमेंट अश्विन के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम देना चाहती थी, क्योंकि यूनिकॉर्न्स को लगातार दो दिनों में दो मुकाबले खेलने हैं. टीम का अगला मैच 21 जून को टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा.
ऐसे में पूरी संभावना है कि अश्विन इसी मुकाबले में MLC में अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करें. दिलचस्प बात यह है कि टेक्सास सुपर किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स की सहयोगी फ्रेंचाइजी है, जिसके लिए अश्विन लंबे समय तक खेल चुके हैं.
पहले खिताब की तलाश में यूनिकॉर्न्स
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स अब तक एक भी MLC खिताब नहीं जीत सकी है. फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि अश्विन का अनुभव टीम को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाएगा. हालांकि, टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में यूनिकॉर्न्स को हार का सामना करना पड़ा. बारिश से प्रभावित मैच में टेक्सास सुपर किंग्स ने 14 ओवर में 150 रन बनाए थे. जवाब में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 7 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या!
एक साल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर अश्विन
39 वर्षीय अश्विन के लिए पिछले कुछ महीने आसान नहीं रहे हैं. दिसंबर 2024 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और इसके बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया. लेकिन आईपीएल 2025 उनके लिए निराशाजनक रहा. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेले गए 9 मैचों में वह सिर्फ 5 विकेट ही हासिल कर सके और उनकी इकॉनमी 9.13 रही. आईपीएल के बाद उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में हिस्सा लिया, जहां 13 विकेट लेकर वापसी के संकेत दिए.
इसके अलावा, अश्विन ने बिग बैश लीग (BBL) में खेलने का भी फैसला किया था, लेकिन चोट के चलते उन्हें आखिरी समय में नाम वापस लेना पड़ा. ऐसे में लंबे समय बाद मैदान पर लौट रहे इस दिग्गज स्पिनर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली इंग्लैंड वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं? इस दिन होगा अंतिम फैसला!
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
25 mins agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
39 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
53 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines