IND vs ENG: पांचवें दिन भी क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे हैं भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी? वजह है बेहद खास

IND vs ENG: हेडिंग्ले के मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी पांचवें दिन काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। आइए इसकी वजह जानते हैं।

Cricket News - 2025-06-24T160317.648

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जा रहा है। 24 जून यानी आज मुकाबले का पांचवां दिन है। भारत और इंग्लैंड दोनों ही आखिरी दिन अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए पांचवें दिन 350 रन बनाने हैं। जबकि भारत को मुकाबला जीतने के लिए 10 विकेट चटकाने होंगे। पांचवें दिन का खेल भारतीय समयानुसार 3:30 बजे दिन से शुरू हो चुका है। भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी पांचवें दिन काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। आइए जानते हैं वजह…

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे?

23 जून की रात भारत के पूर्व फिरकी गेंदबाज दिलीप दोषी ने इस दुनिया को छोड़ दिया। लंदन में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारत के लिए दोषी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी है। दिलीप दोषी के शोक में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी पांचवें दिन भी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं।

विज्ञापन

पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भी भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में शहीद हुए लोगों के लिए भी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे। वहीं मैच के तीसरे दिन भी दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे। दरअसल इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डेविड सिड लॉरेंस का निधन हो गया था। इस वजह से तीसरे दिन भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शोक जताते हुए काली पट्टी पहनी थी। यानी इस मैच के तीन दिन खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे।

विज्ञापन

दिलीप दोषी के करियर पर एक नजर

दिलीप ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैच खेलते हुए 114 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा 15 वनडे मैच में उन्होंने 22 विकेट चटकाए थे। भारत के लिए उन्होंने 1979 में डेब्यू किया था। इसके अलावा आखिरी बार उन्होंने साल 1982 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनका करियर भारत के लिए छोटा है, लेकिन दमदार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ