Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज आज (23 जुलाई) से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने जा रहा है. भारत ने इस बार 126 खिलाड़ियों का मजबूत दल भेजा है, जिसमें नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन जैसे स्टार एथलीट शामिल हैं. लेकिन इतने बड़े दल के बावजूद इस बार भारत से पिछली बार जैसा प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद कम मानी जा रही है.
इसकी सबसे बड़ी वजह उन खेलों का टूर्नामेंट से बाहर होना है, जिनमें भारत ने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा पदक जीते थे. क्रिकेट के अलावा, 8 अन्य खेल भी इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में सबके मन में यही सवाल है कि आखिर क्यों इन खेलों को टूर्नामेंट से बाहर किया गया है? तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में क्यों नहीं हो रहा क्रिकेट?
बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते थे और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया था. पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में 24 साल बाद क्रिकेट की वापसी हुई थी, जिसमें भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था. लेकिन इस बार क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है. क्रिकेट समेत कुल 9 खेलों को टूर्नामेंट से हटाया गया है.
दरअसल, 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पहले ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया को मिली थी, लेकिन बढ़ती लागत के कारण राज्य सरकार ने 2023 में मेजबानी छोड़ दी. इसके बाद सितंबर 2024 में ग्लास्गो को नए मेजबान के रूप में चुना गया. कम समय और सीमित बजट के चलते आयोजकों को कई खेलों को कार्यक्रम से हटाना पड़ा.
क्रिकेट समेत 9 खेल हुए बाहर
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से कुल 9 खेलों को बाहर कर दिया गया है. इनमें क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी, कुश्ती, टेबल टेनिस, स्क्वॉश, बीच वॉलीबॉल, रग्बी सेवन्स और ट्रायथलॉन जैसे खेल शामिल हैं. इन खेलों के बाहर होने का सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ा है.
ये भी पढ़ें- 7 या 7:30 नहीं, इतने बजे शुरू होगा IND vs ZIM पहला टी20 मैच, नोट कर लीजिए समय और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
पिछली बार इन खेलों में भारत ने जीते थे 30 पदक
भारत ने बर्मिंघम 2022 में जिन खेलों से सबसे ज्यादा पदक जीते थे, उनमें से अधिकांश इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं. 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुश्ती में सबसे ज्यादा 12 मेडल जीते थे. वहीं, टेबल टेनिस में 7, बैडमिंटन में 6, हॉकी में 2, स्क्वॉश में 2 और क्रिकेट में एक जीता था. यानी भारत ने कुल 30 पदक उन खेलों में जीते थे, जिन्हें इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स से हटा दिया गया है.
क्रिकेट समेत कई अहम खेलों के बाहर होने से भारत की पदक उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. ऐसे में इस बार भारत के लिए पिछली बार जैसा प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं होगा और भारतीय खिलाड़ियों के सामने सीमित स्पर्धाओं में ज्यादा पदक जीतने की चुनौती होगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट का इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट पहली बार साल 1998 में शामिल किया गया था. उस समय पुरुषों के 50 ओवर के टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. इसमें साउथ अफ्रीका ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सिल्वर मेडल और न्यूजीलैंड ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे. इसके बाद क्रिकेट की वापसी 24 साल बाद बर्मिंघम 2022 में हुई, जहां महिलाओं का टी20 टूर्नामेंट खेला गया.उस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि भारत ने सिल्वर और न्यूजीलैंड ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, 3 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका, पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
49 secs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
21 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines