IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, 3 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका, पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. लगातार हार के बाद टीम इंडिया इस मैच में जीत का स्वाद चखना चाहेगी. यहां जानिए इस मैच में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11.

Team India (PIC Credit - X)
1 / 7
Team India (PIC Credit - X)

India Probable Playing 11 for 1st T20I vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 23 जुलाई (गुरुवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार हार के बाद टीम इंडिया की नजरें वापसी करने पर होगी. हालांकि, भारतीय टीम जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा और वैभव सर्यवंशी करेंगे ओपनिंग

अभिषेक शर्मा और वैभव सर्यवंशी करेंगे ओपनिंग2 / 7

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे. इस सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, भारत के पास प्रभसिमरन सिंह के रूप में एक और ओपनर का विकल्प है, लेकिन उन्हें अभी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

नंबर-5 तक का बैटिंग ऑर्डर तय

नंबर-5 तक का बैटिंग ऑर्डर तय3 / 7

भारत के टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव की संभावना नहीं है और नंबर-5 तक का बैटिंग ऑर्डर तय मानी जा रही है. ओपनर अभिषेक-वैभव के बाद तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर और 5वें नंबर पर उपकप्तान तिलक वर्मा हैं

रिंकू सिंह की हो सकती है वापसी

रिंकू सिंह की हो सकती है वापसी4 / 7

इस सीरीज के लिए रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई और प्लेइंग 11 में उनकी जगह लगभग तय मानी जा रही है. छठे नंबर पर शिवम दुबे उतरेंगे, जबकि 7वें नंबर पर रिंकू को मौका मिल सकता है. ऐसे में सूर्यांश शेडगे को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

3 खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

3 खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका5 / 7

इस सीरीज में कई नए चेहरों को मौका मिला है, जिन्हें भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. इसमें अशोक शर्मा, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर का नाम शामिल है. वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी मौका मिला है. उम्मीद है कि पहले टी20 में अशोक शर्मा, हर्ष दुबे और यश ठाकुर को डेब्यू का मौका मिल सकता है. हालांकि, मयंक यादव और रवि बिश्नोई को भी प्लेइंग 11 जगह मिलने की उम्मीद है.

पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI6 / 7

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम7 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन