7 या 7:30 नहीं, इतने बजे शुरू होगा IND vs ZIM पहला टी20 मैच, नोट कर लीजिए समय और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला आज (23 जुलाई) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे मैदान पर उतरेगी. हालांकि, यह मैच शाम 7 या 7:30 बजे नहीं शुरू होगा, इसलिए यहां जानिए मैच का सही समय.

India vs Zimbabwe (PIC Credit -AI)
1 / 7
India vs Zimbabwe (PIC Credit -AI)

India vs Zimbabwe 1st T20 Match Timing: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 23 जुलाई को  हरारे में खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी. हाल ही में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने बल्ले से बड़ा धमाका करना चाहेंगे. इससे पहले कि जान लीजिए कि मैच कितने बजे शुरू होगा.  

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे पहला टी20 मुकाबला?

कब और कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे पहला टी20 मुकाबला?2 / 7

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे मैदान पर उतरेगी. श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा IND vs ZIM टी20 मैच?

कितने बजे शुरू होगा IND vs ZIM टी20 मैच?3 / 7

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 4 बजे टॉस दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में यह 20-20 ओवर का मैच शाम को करीब 8 बजे तक खत्म भी हो जाएगा. (PIC Credit- AI)

टीवी पर किस चैनल पर देखें लाइव?

टीवी पर किस चैनल पर देखें लाइव?4 / 7

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं, बल्कि नए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?5 / 7

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ना तो जियोहॉटस्टार और ना ही सोनी लिव पर उपलब्ध होगी. हालांकि, मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स फैन कोड (Fancode) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड6 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड7 / 7

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा. (PIC Credit- AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन