Champions Trophy 2025 में कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? BCCI ने किया खुलासा

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का चयन 18 जनवरी को होगा। वहीं, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।

ind vs - 2025-01-17T202854.027

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। भारत को अपना पहला मैच 20 फरवरी को खेलना है। इस बीच टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चैंपियंस ट्रॉफी में भी रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इस बात की पुष्टि कर दी गई है।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने जारी की प्रेस रिलीज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 18 जनवरी को की जाएगी।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शनिवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। टीम की घोषणा के बाद दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन

रोहित शर्मा को करना पड़ रहा है आलोचना का सामना

रोहित शर्मा की कप्तानी में हाल में ही टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने 3 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी।

विज्ञापन

इस दौरान 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बल्ले से भी रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में अब रोहित शर्मा के पास चैंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचाने का मौका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ