Who is Yash Thakur: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की ओर से तेज गेंदबाज यश ठाकुर को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बदलाव करते हुए अशोक शर्मा की जगह 27 वर्षीय यश को टीम में शामिल किया. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानादर प्रदर्शन के बाद यश को आखिरकार भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला. अपनी तेज रफ्तार और घातक गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले इस युवा तेज गेंदबाज का सफर काफी दिलचस्प रहा है.
कौन हैं यश ठाकुर?
यश ठाकुर का जन्म 28 दिसंबर 1998 को कोलकाता में हुआ था. यश के पिता रवि सिंह ठाकुर राज्य स्तर के जूडो खिलाड़ी रह चुके हैं और कराटे व क्रिकेट में भी सक्रिय रहे. घर में खेल का माहौल होने के कारण यश भी बचपन से ही खेलों की ओर आकर्षित हुए, लेकिन उन्होंने क्रिकेट नहीं बल्कि वुशु से शुरुआत की. करीब तीन साल तक वुशु की ट्रेनिंग लेने वाले यश ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक भी जीता था.
हालांकि, एक जिला स्तरीय मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को नॉकआउट करने के बाद उनकी मां काजल ठाकुर चिंतित हो गईं. उन्हें डर था कि कहीं भविष्य में उनके बेटे को भी गंभीर चोट का सामना न करना पड़े. ऐसे में यश का मार्शल आर्ट सीखने का सफर यहीं खत्म हो गया. इसके बाद यश का दाखिला नागपुर की प्रवीण हिंगनिकर क्रिकेट अकादमी में कराया गया, जहां उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी पर मेहनत की और जल्द ही विदर्भ की टीम में जगह बना ली.
2017 में घरेलू क्रिकेट में किया डेब्यू
यश ठाकुर ने साल 2017 में विदर्भ के लिए लिस्ट ए क्रिकेट से अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की. उन्होंने अब तक खेले 57 लिस्ट ए मैचों में 90 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 27.01 रही और उन्होंने एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया. यश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 32 मैचों में 93 विकेट लिए हैं और उनका गेंदबाजी औसत 27.66 रहा.
वहीं, यश ने 2019 में अपने टी20 करियर की शुरुआत की. भारत के लिए डेब्यू से पहले उन्होंने 74 टी20 मैचों में 110 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 18.75, जबकि इकॉनमी रेट 8.17 रहा. टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 5 विकेट रहा है. विदर्भ के लिए खेलते हुए उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ खेलने का मौका मिला, जिससे उनकी गेंदबाजी में काफी निखार आया.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड को मिला नया टेस्ट कप्तान और कोच? पाकिस्तान सीरीज में ये 2 दिग्गज संभाल सकते हैं जिम्मेदारी
IPL में भी छोड़ी छाप
आईपीएल में भी यश ठाकुर ने अपनी शानदार तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है. यश ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से की थी और बाद में पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा बने, जहां उन्हें श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने का मौका मिला. यश ने अब तक खेले 22 आईपीएल मैचों में 27 विकेट चटका चुके हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 30.55 रहा है. अब यश इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत को सफलता दिलाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप, महज इतने रन बनाकर हुए आउट
संबंधित खबरें
रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
17 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
31 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
55 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines