IND vs ZIM: दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप, महज इतने रन बनाकर हुए आउट
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में वैभव का बल्ला नहीं चला. वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए. उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया. उनके अलावा अभिषेक शर्मा भी इस मैच में फ्लॉप हुए.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. भारत को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी सस्ते में ही आउट हो गए. वैभव से खासा उम्मीदें थीं, लेकिन उनका बल्ला नहीं चल सका. Photo Source: X
पहले मैच में जड़ा था अर्धशतक
2 / 6वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और तूफानी अर्धशतक जमाया था. उन्होंने 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी. लेकिन इस मैच में उनका बल्ला नहीं चल सका और बड़ा स्कोर नहीं कर सके. Photo Source: X
दूसरे मैच में हुए फ्लॉप
3 / 6वैभव ने इस मैच में 9 गेंदों में 20 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके के अलावा 1 छक्का भी जड़ा. लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए. उनके अलावा अभिषेक शर्मा का भी बल्ला नहीं चला. उन्होंने 8 गेंदों में 8 रन बनाए और चलते बने. Photo Source: X
इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं चला था बल्ला
4 / 6वैभव को इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में मौका मिला था. लेकिन इस सीरीज में भी उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली. उन्हें इस सीरीज में 3 मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. Photo Source: X
ऐसा रहा था प्रदर्शन
5 / 6इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे. दूसरे मैच में उन्होंने 5 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा तीसरे मैच में उनके बल्ले से 10 गेंदों में 15 रन निकले थे. Photo Source: X
टीम इंडिया 1-0 से आगे
6 / 6जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है. भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता था. इस मैच में भारतीय टीम को 126 रनों का छोटा लक्ष्य मिला था. अब दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत की तलाश में उतर चुकी है. Photo Source: X



















