England Test Team (PIC Credit - X)

इंग्लैंड को मिला नया टेस्ट कप्तान और कोच? पाकिस्तान सीरीज में ये 2 दिग्गज संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

England Cricket Team: बेन स्टोक्स के संन्यास और ब्रेंडन मैकुलम के हटने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट को नए कप्तान और कोच की तलाश है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अंतरिम तौर पर जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और मार्कस ट्रेसकोथिक इंग्लैंड के टेस्ट कोच बन सकते हैं.

England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है. बेन स्टोक्स के संन्यास और ब्रेंडन मैकुलम के कोचिंग पद छोड़ने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम नए कप्तान और हेड कोच की तलाश में जुटी है. इसी बीच खबर आई है कि अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को अंतरिम कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभा सकते हैं. इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की नए हेड कोच की नियुक्ति के लिए लगातार उम्मीदवारों से बातचीत कर रहे हैं. इस पद की दौड़ में स्टीफन फ्लेमिंग, जोनाथन ट्रॉट, रिचर्ड डॉसन और टॉम मूडी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

मैकुलम के जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने साफ कहा था कि 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले नए कप्तान और कोच का ऐलान कर दिया जाएगा. हालांकि, यदि प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है तो टीम अंतरिम कोच के साथ भी मैदान में उतर सकती है. ऐसे में मैकुलम के सहायक रहे मार्कस ट्रेस्कोथिक को यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना सबसे अधिक मानी जा रही है. वहीं, कप्तान के लिए सिर्फ दो दावेदार हैं, जो रूट और हैरी ब्रूक. ब्रूक वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं, इसलिए रूट को टेस्ट की कप्तानी सौंपी जा सकती है. ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अपने नए कप्तान और कोच को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ