वनडे क्रिकेट में कौन है बेस्ट बैट्समैन? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस खिलाड़ी का लिया नाम

Virat Kohli: विराट कोहली ने पाकिस्तान खिलाफ अपने वनडे करियर का 51वां शतक बनाया था। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली की तारीफ की है।

BeFunky-collage - 2025-02-25T172530.360

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल ही में विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए उन्हें अब तक का सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज बताया है। पोंटिंग ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैंने 50 ओवर के प्रारूप में विराट कोहली से बेहतर खिलाड़ी देखा है।” उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि कोहली सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

कोहली की तारीफ में कही ये बात

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी विराट कोहली से बेहतर 50 ओवर का खिलाड़ी देखा है। अब जब वह मुझसे (रन बनाने वालों की सूची में) आगे निकल गए हैं और उनसे केवल दो (बल्लेबाज) आगे हैं तो मुझे यकीन है कि वो वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ना चाहेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “शारीरिक रूप से वह पहले की तरह ही फिट हैं और अपनी फिटनेस पर वो असाधारण रूप से कड़ी मेहनत करते हैं। जब आप इसके बारे में सोचते हैं तो यह सपने जैसा लगता है, है न? विराट इतने लंबे समय से रन बना रहे हैं और फिर भी वह अभी भी सचिन से 4,000 रन पीछे हैं।”वह अभी भी तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में 18,426 रनों के सर्वकालिक रिकॉर्ड से 4,341 रन पीछे हैं।

विज्ञापन

तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

पोंटिंग ने आगे कहा,”विराट अभी भी सचिन से कितने दूर हैं और यहां दिखाता है कि सचिन कितने अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन यह भी दिखाता है कि वे खेल में कितने लंबे समय तक खेल का हिस्सा थे। लेकिन विराट जैसे खिलाड़ी को आप कभी भी कमतर नहीं आंक सकते। अगर उनमें अभी भी भूख है, तो मैं उन्हें कभी भी कमतर नहीं आंकूंगा। वो अभी भी सचिन से आगे निकल सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था रिकॉर्ड

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 51वां वनडे शतक बनाया था। इस पारी के दौरान कोहली एकदिवसीय इतिहास में सबसे तेज 14,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए थे और वह तेंदुलकर और कुमार संगकारा के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ