कौन हैं शाहजैब खान? जिन्होंने 159 रनों की पारी खेल इंटरनेशनल क्रिकेट का खटखटाया दरवाजा

Shahzaib Khan: शाहजैब खान ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ खासा प्रभावित कर अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

IND vs PAK (3)

Shahzaib Khan: एशिया कप अंडर 19 का आयोजन यूएई में हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 30 नवंबर को खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज शाहजैब खान ने कमाल की शतकीय पारी खेली और पाकिस्तान को मुश्किल परिस्थिति से निकाला। ऐसे में आइए जानते हैं कौन है ये युवा खिलाड़ी, जिसने शानदार शतकीय पारी खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन

शाहजैब खान का शानदार शतक

एशिया कप अंडर 19 में 30 नवंबर को भारत पाकिस्तान आमने सामने हैं। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी। पाक की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान खान और शाहजैब खान ने 160 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान शाहजैब ने 147 गेंदों में 169 रनों की पारी खेली थी। शाहजैब ने इस दौरान 5 चौके और 10 छक्के अपने नाम करते हुए समा बांध दिया। इस दौरान शाहजैब ने 108.16 के स्ट्राइक रेट के साथ रन कूट दिए।

विज्ञापन

कौन है ये खिलाड़ी?

19 साल के शाहजैब का जन्म 5 अक्टूबर 2005 को हुआ था। उन्होंने अब तक पाकस्तान में 1 फर्स्ट क्लास मैच में 8.50 की औसत के साथ 17 रन बनाए हैं। इसके अलावा 5 लिस्ट A मैच में उन्होंने 23.40 की औसत के साथ 117 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले शाहजैब ने फर्स्ट क्लास मैच खेला था, जिसमें इस खिलाड़ी ने 1 और 16 रन बनाए थे। अब इस खिलाड़ी ने शानदार पारी खेलकर तहलका मचा दिया।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

पाकिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 181 रनों का स्कोर खड़ा किया। शाहजैब खान के अलावा उस्मान खान ने 94 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। तीसरा सबसे बड़ा स्कोर मोहम्मद रियाजुल्लाह ने बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में 27 रन बनाए। भारत को मुकाबला जीतने के लिए 282 रन बनाने होंगे। भारत की ओर से आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ