Who is Neel Patel: ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए अपनी अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारतीय मूल के खिलाड़ी नील पटेल को भी जगह मिली है. भारत में जन्मे इस युवा बल्लेबाज को भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाले मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है.
न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने वाले नील अब भारत की अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन वनडे और दो चार-दिवसीय मैच खेलेंगे. यह दौरा 4 सप्ताह तक चलेगा और मुकाबले 13 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाएंगे. तो चलिए जानते हैं कौन हैं नील पटेल?
कौन हैं नील पटेल?
नील पटेल भारतीय मूल के एक उभरते ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज हैं, जो जरूरत पड़ने पर ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. अपनी तकनीक, धैर्य और लगातार रन बनाने की क्षमता के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जूनियर क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (UNSW) क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए महज 16 साल की उम्र में बड़ा रिकॉर्ड बनाया था.
पटेल ने एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 से अधिक रन बनाकर सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया.
फर्स्ट-ग्रेड क्रिकेट में ठोक चुके हैं शतक
इसके बाद नील पटेल ने फर्स्ट-ग्रेड क्रिकेट में अपना पहला शतक भी लगाया और लगातार शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एडिलेड में आयोजित क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 मेंस टैलेंट कैंप के लिए चुना गया, जहां उन्हें देश के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में गिना गया.
फिलहाल नील पटेल न्यू साउथ वेल्स की जूनियर टीम के लिए ओपनिंग करते हैं. लंबी पारी खेलने की उनकी क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है. बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी टीम के लिए उपयोगी साबित होती है, जो उन्हें एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनाता है.
ये भी पढ़ें- Triple H ने WWE SummerSlam 2026 का किया बेड़ागर्क! इन 5 गलतियों से फैंस का तोड़ा दिल
नील पटेल का घरेलू रिकॉर्ड
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, नील पटेल ने अब तक घरेलू क्रिकेट, क्लब क्रिकेट, अंडर-19 और अन्य सभी स्तर को मिलाकर कुल 278 पारियों में 8,176 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 45 अर्धशतक जड़े हैं. बल्लेबाजी के अलावा, गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम
केसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बायरम, ब्लेक कैटल, जैक ज़ोस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, ज़ेड होलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पिट्ज़, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस और थॉमस वासिओ.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: बुमराह OUT, ये धाकड़ गेंदबाज शामिल… बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा कदम
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
4 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
6 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
6 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
7 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
8 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines