IND vs SL: बुमराह OUT, ये धाकड़ गेंदबाज शामिल... बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा कदम

Team India Updated Squad: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह DC के धाकड़ गेंदबाज आकिब नबी को टीम में जगह मिली है. भारत का स्क्वाड बदल गया है. आइए अपडेटेड टीम पर एक नजर डालते हैं.

jasprit bumrah team india (1)

बदला गया टीम इंडिया का स्क्वाड (Image: ANI)

Team India Updated Squad: श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा चोटिल होने के बाद भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन पाए, वहीं वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. अब जसप्रीत बुमराह भी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. टीम इंडिया के लिए कोई भी चीज सही नहीं जा रही है. BCCI ने अब बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते टीम इंडिया का स्क्वाड बदल गया है.

विज्ञापन

बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड

BCCI ने कुछ दिनों पहले श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था, जिसमें जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का खेलना फिटनेस पर निर्भर था. बुमराह ने फिटनेस टेस्ट तो पास कर लिया था, लेकिन उन्हें बाएं घुटने में दर्द महसूस होने लगा, जिस वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए.

विज्ञापन

बुमराह के बाहर होने से टीम इंडिया का स्क्वाड बदल गया है. उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आकिब नबी की टीम में एंट्री हुई है. बुमराह के बाहर होने के बाद अब स्क्वाड में मुख्य तेज गेंदबाज की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज पर होगी. BCCI ने अब टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड जारी कर दिया है.

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड: शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी.

विज्ञापन

कब तक बुमराह की होगी वापसी?

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं. उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए किसी झटके से कम नहीं है. TOI से बात करते हुए BCCI के एक सूत्र ने बताया कि बुमराह 95% फिट हैं. हालांकि, BCCI और मेडिकल टीम उन्हें लेकर कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती. इसी वजह से उन्हें आराम दिया गया है. टीम इंडिया की नजर एशियन गेम्स 2026 पर टिकी है और उनका लक्ष्य होगा कि बुमराह इस इवेंट तक पूरी तरह फिट रहें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ