Triple H ने WWE SummerSlam 2026 का किया बेड़ागर्क! इन 5 गलतियों से फैंस का तोड़ा दिल
WWE SummerSlam 2026 का दो दिन का इवेंट खत्म हो गया है. नाइट-1 और नाइट-2 में फैंस का उत्साह चरम पर था. हालांकि, ट्रिपल एच ने कुछ बड़ी गलतियां भी कीं. उनकी खराब बुकिंग एक फिर विवादों में आ गई है.

WWE SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 और नाइट-2 में 12 मुकाबले देखने को मिले. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सैत रॉलिंस, सीएम पंक और कोडी रोड्स जैसे दिग्गज ने फैंस का मनोरंजन किया. पहले दिन मेन इवेंट में लैसनर और ओबा फेमी की टक्कर हुई. वहीं दूसरे दिन मेन इवेंट में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस भिड़े. खैर शो में कुछ चीजें गलत हुईं. इस आर्टिकल में हम उन पांच गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने SummerSlam 2026 में कीं. (Photo: WWE.com)
इयो स्काई की हार
2 / 6नाइट-1 में लिव मॉर्गन ने इयो स्काई के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार स्काई थी. मॉर्गन का टाइटल रन भी खराब रहा था. अंत में मॉर्गन ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया. कहीं ना कहीं ये ट्रिपल एच की खराब बुकिंग देखने को मिली. इस बार स्काई को उन्होंने चैंपियन बनाना चाहिए था. (Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन की साधारण वापसी
3 / 6सीएम पंक और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. मैच के बीच में ऑर्टन ने चुपचाप आकर कोडी को RKO लगाया. रैंडी जैसे बड़े स्टार की एक साधारण वापसी इस बार कराई गई. सीधे मंच से अपने म्यूजिक के साथ वो एंट्री करते तो उन्हें जबरदस्त हाइप मिलता. ये भी खराब बुकिंग देखने को मिलीं. (Photo: WWE.com)
फिन बैलर की हार
4 / 6लगा था कि SmackDown में जाने के बाद फिन बैलर की किस्मत बदलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए हुए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. केविन ओवेंस ने वापसी के बाद मैच जीता. एक बार फिर बैलर की कमजोर बुकिंग ट्रिपल एच ने की है. कहीं ना कहीं बैलर का टैलेंट बर्बाद किया जा रहा है. (Photo: WWE.com)
डॉमिनिक मिस्टीरियो की हार
5 / 6डॉमिनिक मिस्टीरियो को पिछले कुछ सालों से फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है. पिछले साल उन्होंने गोल्डबर्ग को हराया था. 2026 उनके लिए अभी तक बढ़िया नहीं रहा. रेसलमेनिया के बाद अब उन्हें समरस्लैम में भी हार का सामना करना पड़ा है. डेनहाउजेन ने उन्हें हराया. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया. (Photo: WWE.com)
वुमेंस स्टार्स की वापसी ना होना
6 / 6दो दिन के शो में किसी भी वुमेन स्टार की वापसी नहीं हुई. मौजूदा समय में कई रेसलर्स हैं जो एक्शन से बाहर चल रही हैं. ट्रिपल एच न किसी ने किसी की सरप्राइज एंट्री करानी चाहिए थी. इससे वुमेंस डिवीजन समरस्लैम में काफी कमजोर नज़र आया. ट्रिपल एच को इस गलती से तगड़ा नुकसान हो सकता है. (Photo: WWE.com)



















