6.5 फीट की लंबाई… रफ्तार में तूफानी खौफ! कौन हैं गुरनूर बरार, जिन्हें अचानक टेस्ट और वनडे दोनों टीम में मिली जगह?
Who is Gurnoor Brar: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. 25 साल के गुरनूर बरार को एक साथ पहली बार वनडे और टेस्ट दोनों टीमों में जगह मिली है. डेल स्टेन को देखकर गेंदबाजी शुरू करने वाले बरार के टैलेंट को शुभमन गिल ने पहचाना था और वह अपनी गेंदबाजी से विराट कोहली को भी परेशान कर चुके हैं.
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
गुरनूर बराड़ के बारे में मुख्य बातें
गुरनूर बराड़ को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.
वह 25 वर्षीय तेज गेंदबाज हैं जो पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और 6.5 फीट लंबे हैं.
उन्होंने 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट लिए हैं और 9 लिस्ट ए मैचों में 52 विकेट हासिल किए हैं.
अतिरिक्त जानकारी
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
---विज्ञापन---
Who is Gurnoor Brar: भारतीय क्रिकेट टीम में एक नए लंबे-चौड़े खतरनाक तेज गेंदबाज की एंट्री हुई है. अजित अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय सिलेक्शन कमेटी ने मंगलवार (19 मई) को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. इस बार सिलेक्टर्स ने कई नए चेहरों को मौका दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पंजाब के 25 साल के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की हो रही है.
बरार को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है और उन्हें एक साथ टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है. 6.5 फीट की लंबाई और अपनी रफ्तार से बरार ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है. तो चलिए जानते हैं कौन हैं गुरनूर बरार और कैसा रहा है उनका अब तक का करियर?
कौन हैं गुरनूर बरार?
25 मई 2000 को पंजाब के मुक्तसर में जन्मे गुरनूर बरार एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं. बरार घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं और साल 2022 में पंजाब के लिए अपना पहला लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास मुकाबला खेला था. उन्हें लंबे कद के साथ तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है. 6 फुट 5 इंच लंबे गुरनूर ने पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में काफी प्रभावित किया है, जिसके चलते उन्हें इंडिया ए के लिए भी खेलने का मौका मिल चुका है.
बरार अब तक खेले 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें तीन बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल भी लेना का कारनामा किया है. वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 15.20 के औसत से 304 रन बनाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने 9 लिस्ट ए और 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 52 और 12 विकेट हासिल किए हैं.
शुभमन गिल ने पहचाना टैलेंट
गुरनूर बरार के टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर काफी दिलचस्प रहा है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शुरुआत में उनका सपना क्रिकेटर बनने का नहीं था. उन्हें फुटबॉल और टेनिस में ज्यादा दिलचस्पी थी. हालांकि, 16 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू किया और तेज गेंदबाजी में हाथ आजमाया. इसी दौरान एक टूर्नामेंट में उनकी मुलाकात शुभमन गिल से हुई, जो उस समय भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे.
गिल ने बरार की गेंदबाजी देखी और काफी प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने गुरनूर को मोहाली जिले की टीम में जगह दिलाने में मदद की. बाद में गुरनूर पंजाब की एज ग्रुप टीमों तक पहुंचे और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाने लगे. उनकी तेज गेंदबाजी पर जल्द ही आईपीएल टीमों की नजर भी पड़ी और वह पंजाब किंग्स के नेट गेंदबाज बन गए. यहां उन्होंने अपनी रफ्तार से शिखर धवन को भी काफी प्रभावित किया, जिसके बाद पंजाब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 में उन्हें अपनी टीम में शामिल भी कर लिया.
गुरनूर का IPL करियर
IPL में गुरनूर बरार दो टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें खेलने का ज्यादा मौके नहीं मिले. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन उन्हें अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. इससे पहले आईपीएल 2023 में वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, जहां उन्हें राज अंगद बावा की जगह 20 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, वहां भी उन्हें सिर्फ एक मुकाबला खेलने का मौका मिला.
साल 2024 में बांग्लादेश सीरीज के दौरान गुरनूर बराड़ ने नेट्स में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को गेंदबाजी की थी. दरअसल, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा की तैयारी के लिए विराट ने गुरनूर को नेट्स में बुलाया था. गुरनूर ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से विराट को काफी परेशान किया था और तभी से उनकी गेंदबाजी चर्चा में आ गई थी.
डेल स्टेन को मानते हैं अपना आदर्श
गुरनूर बराड़ साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन के बहुत बड़े फैन हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि डेल स्टेन को देखकर ही उन्होंने तेज गेंदबाजी शुरू की. गुरनूर के अनुसार, स्टेन सिर्फ तेज गेंदबाज नहीं थे, बल्कि उनकी स्किल्स उन्हें दुनिया के महान गेंदबाजों में शामिल करती हैं. यही वजह है कि वह उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. अब टेस्ट और वनडे टीम में चुने जाने के बाद गुरनूर बरार खुद को साबित करना चाहेंगे.

हिंदी न्यूज़/खेल/6.5 फीट की लंबाई… रफ्तार में तूफानी खौफ! कौन हैं गुरनूर बरार, जिन्हें अचानक टेस्ट और वनडे दोनों टीम में मिली जगह?
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.