IND vs AFG: सिलेक्शन होने के बाद भी अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेलेंगे हार्दिक- रोहित! हैरान कर देगी वजह

IND vs AFG: बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा का चयन किया गया है लेकिन अभी भी इस सीरीज में उनका खेलना पक्का नहीं है. ऐसा क्यों आइए आपको भी बताते हैं.

jacket - 2026-05-19T185038.452

IND vs AFG: बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है तो वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को वनडे स्क्वाड में जगह मिली है. टीम के ऐलान से पहले खबरें सामने आ रही थीं कि ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस के चलते सीरीज से बाहर हो सकते हैं. अभी भी इन दोनों खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस नहीं बना हुआ है. इसके पीछे की क्या वजह है आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

फिटनेस टेस्ट में पास होना मुश्किल!

आईपीएल 2026 में दोनों ही खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. रोहित शर्मा चोट के चलते टूर्नामेंट के कई मैचों की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि, अब वो आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस के लिए खेलने लगे हैं. इसी के साथ हार्दिक पांड्या अभी भी चोट के चलते मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए खेलना है तो फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. अगर ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तो सीरीज से बाहर हो जाएंगे. 

विज्ञापन

BCCI ने नहीं किया बैकअप का ऐलान

बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के नाम का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या अगर फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह टीम इंडिया में कौन लेगा, ये बोर्ड की तरफ से अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. टीम के ऐलान से पहले रिपोर्ट सामने आ रही थी कि ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पा रहे हैं. 

टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ