दुनिया पर इन दिनों फीफा वर्ल्डकप 2026 का खुमार चढ़ा हुआ है. भारत में भी फुटबॉल फैंस की कमी नहीं है और यहां भी वर्ल्डकप को बहुत करीब से फॉलो किया जा रहा है. हाल ही में एक रोमांचक मुकाबले में घाना ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोककर खेल जगत को हैरान कर दिया है. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ ही घाना की टीम पिछले 16 वर्षों में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर हैरी केन गोल के लिए संघर्ष करते नजर आए. अब हैरी केन को लेकर घाना के ही एक तांत्रित ने अजीबोगरीब दावा कर सबको हैरान कर दिया है.
दरअसल, मैच से कुछ दिन पहले घाना के एक स्वघोषित तांत्रिक नाना क्वाकू बोंसाम ने दावा किया कि उसने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर के हैरी केन की परफॉर्मेंस को प्रभावित किया और इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोक दिया. अब सोशल मीडिया पर नाना क्वाकू बोंसाम का ये दावा तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये शख्स है कौन?
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: ब्राजील फैंस के लिए खुशखबरी, इस मैच में वापसी करेंगे नेमार
कौन हैं घाना के तांत्रिक नाना क्वाकू बोंसाम?
नाना क्वाकू बोंसाम नाम के ये विवादित आध्यात्मिक गुरु पहले भी कई अजीबोगरीब दावे कर चुके हैं. खुद को ‘द ग्रेट ऑथेंटिक मैन’ कहने वाले बोंसाम ने मैच से पहले ब्रिटिश मीडिया से बातचीत में खुलेआम कहा था, ‘मैं हैरी केन पर ‘जादू’ कर रहा हूं, मैं पहले भी अपनी शक्तियों का प्रदर्शन कर चुका हूं, इसलिए मुझे अच्छी तरह पता है कि उन्हें रोकने के लिए मुझे क्या करना है. मैं उनके चोटिल होने की कामना नहीं कर रहा, सिर्फ इतना प्रभाव डालूंगा जिससे मेरे देश के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा ना हो.’
लोगों की समस्याओं के समाधान का दावा
घाना की राजधानी अकरा में तीन बड़े धार्मिक स्थलों (शाइन) का संचालन करने वाले बोंसाम का प्रभाव केवल अफ्रीका तक सीमित नहीं है. उनकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वे न्यूयॉर्क, एम्स्टर्डम और बर्लिन जैसे शहरों में रह चुके हैं और अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में भी उनके दो बड़े प्रोफाइल प्रकाशित हो चुके हैं. बोंसाम का दावा है कि वो पारंपरिक अफ्रीकी शक्तियों और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के माध्यम से पिछले दो दशकों से दुनिया भर के लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: होर्मुज में नहीं लगेगा कोई टोल! ट्रंप का दावा- ईरान ने तोड़ा वादा तो खत्म कर देंगे डील
रोनाल्डो को लेकर भी किया था दावा
बोंसाम का मानना है कि ईसाई धर्म और उपनिवेशवाद के प्रभाव के बावजूद अफ्रीका की पारंपरिक आध्यात्मिक शक्तियों में आज भी पहले जैसी ताकत मौजूद है. यह पहली बार नहीं है जब बोंसाम ने किसी बड़े फुटबॉलर को निशाना बनाया है. इससे पहले वर्ष 2014 के फीफा वर्ल्ड कप के दौरान पुर्तगाल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की चोट को लेकर भी उन्होंने ऐसा ही दावा किया था. तब बोंसाम ने कहा था कि उन्होंने रोनाल्डो को घाना के खिलाफ मैच से दूर रखने के लिए विशेष अनुष्ठान किया था.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
10 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines