FIFA World Cup 2026: ब्राजील फैंस के लिए खुशखबरी, इस मैच में वापसी करेंगे नेमार जूनियर, कोच का बड़ा ऐलान

Neymar Return Announced: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक नेमार का जलवा देखने को नहीं मिला है. वो पिछले दो मैचों का हिस्सा नहीं बने थे और अब ब्राजील के कोच ने ऐलान कर दिया है कि नेमार की आखिर वापसी होने जा रही है.

neymar brazil

नेमार की वापसी का ऐलान (Image: Instagram/neymarjr and Twitter/X)

Neymar Return Announced: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील के फैंस को स्टार खिलाड़ी नेमार की कमी खली है. पिछले दो मैचों में नेमार चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे. अब ब्राजील के हेड कोच ने ऐलान किया है कि उनके सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक नेमार वापसी करने जा रहे हैं. वो स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे. कोच ने साफ कर दिया है कि अब नेमार को फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं है.

विज्ञापन

नेमार की वापसी का हुआ ऐलान

ब्राजील के हेड कोच कार्लो एन्सेलोटी ने ऐलान किया है कि स्कॉटलैंड के खिलाफ बुधवार (USA समय अनुसार) को होने वाले मैच में नेमार हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा, ‘नेमार उपलब्ध हैं. उन्होंने इस हफ्ते बढ़िया तरह से ट्रेनिंग की. वो फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं. हम खुश हैं कि वो वापसी कर रहे हैं. वो एक हाई-क्वालिटी प्लेयर हैं. वो दूसरे हाफ में उतर सकते हैं या पूरे 90 मिनट खेल सकते हैं. वो अच्छा कर रहे हैं और उन्होंने काफी मेहनत की है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- FIFA WC 2026: रोनाल्डो ने रच दिया नया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में कोई नहीं कर पाया था ये अद्भुत कारनामा

स्कॉटलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे राफिन्हा

राफिन्हा को हैती के खिलाफ मैच के 40वें मिनट में चोट आई थी, जिस वजह से वो मैदान से बाहर चले गए. राफिन्हा ने फैंस को इंस्टाग्राम पर मैसेज देते हुए बताया था कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापसी करने की कोशिश करेंगे. कार्लो एन्सेलोटी ने संकेत दिए हैं कि नेमार जूनियर उनकी जगह टीम में आ सकते हैं.

विज्ञापन

भारत में कब देख पाएंगे नेमार का मैच?

ब्राजील और स्कॉटलैंड के बीच ग्रुप C का यह मैच मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण 25 जून को रात 3:30 बजे होगा. मैच का लाइव टेलीकास्ट यूनाइट8 स्पोर्ट्स टीवी चैनल्स पर देख सकते हैं. ब्राजील की जर्सी में नेमार को देखने के लिए फैंस में बहुत उत्साह है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ