Who is Campbell Thompson: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. लेकिन इस सीरीज से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 11 और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच खेला गया. 6 से 8 अगस्त के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने एक पारी से मुकाबला जीत लिया. इसकी वजह बने ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए सितारे कैम्बेल थॉम्सन, जिन्होंने दूसरी पारी में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया और बांग्लादेश को 54 रनों पर समेट दिया.
कैम्बेल थॉम्सन का कमाल
कैम्बेल थॉम्सन दूसरी पारी में बांग्लादेश पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी और बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया. थॉम्सन ने दूसरी पारी में 8 विकेट झटके. खास बात ये है कि उन्होंने बांग्लादेश के टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया उन्होंने बड़ा करिश्मा किया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 11 की ओर से उन्होंने 11 ओवर में 2 मेंडन फेंके और केवल 25 रन ही खर्च किए, जिसकी वजह से बांग्लादेश दूसरी पारी में 54 रनों पर सिमट गई. वहीं, पहली पारी में वह केवल 1 ही विकेट ले पाए थे.
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 11 ने 355 रन बनाए. वहीं, दूसरी पारी में बांग्लादेश केवल 54 रनों पर सिमटी और इस तरह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 11 ने एक पारी और 38 रनों से मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: प्रैक्टिस मैच कौन हुआ पास और कौन फेल? जानें भारतीय खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड
कौन हैं कैम्बेल थॉम्सन?
कैम्बेल थॉम्सन ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उनका जन्म 18 जनवरी 2004 को हुआ था. वह 22 साल के हैं. थॉम्सन साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं. लेकिन उनका सपना देश का प्रतिनिधित्व करना है. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने साबित कर दिया कि वह ऑस्ट्रेलिया सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं. कैम्बेल ने अब तक 1 फर्स्ट क्लास मैच खेला है. उन्होंने इस दौरान 3 विकेट झटके हैं. इसके अलावा 2 लिस्ट A मैच में उन्होंने 1 विकेट लिया है.
ये भी पढ़ें: 26 की उम्र में चेतेश्वर पुजारा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे शुभमन गिल, सिर्फ इतने रन दूर
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
16 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines