26 की उम्र में चेतेश्वर पुजारा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे शुभमन गिल, सिर्फ इतने रन दूर

IND vs SL: शुभमन गिल भारत के लिए लगातार अपने बल्ले से रन बना रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ गिल के 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा पीछे छूट जाएंगे. गिल 26 साल की उम्र में पुजारा को पछाड़ कर आगे निकल जाएंगे.

Image Credit: X

Image Credit: X

Shubman Gill: भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. खासकर टेस्ट और वनडे में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन उम्दा रहा है. श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. वह इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ सकते हैं. वह बस चंद कदम पीछे हैं.

विज्ञापन

गिल तोड़ने वाले हैं पुजारा का रिकॉर्ड

दरअसल, भारत की ओर से तीनों ही प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा 21वें स्थान पर हैं. उन्होंने भारत के लिए 7246 रन बनाए हैं. इसके अलावा शुभमन गिल फिलहाल 22वें स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में 7217 रन बनाए हैं. गिल को पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 30 रनों की दरकार है.

विज्ञापन

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. उन्होंने 34357 रन बनाए हैं. इसके अलावा विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 28359 रन बनाए हैं. राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं. उनके नाम 24064 रन हैं. रोहित शर्मा फिलहाल 20427 रन बनाए हैं. सौरव गांगुली ने 18433 रन बनाए हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

ऐसा रहा है गिल का करियर

भारत के लिए शुभमन गिल ने अब तक 41 टेस्ट मैच में 44.31 की औसत के साथ 2969 रन बनाए हैं. इसके अलावा 67 वनडे मैच में उन्होंने 60.33 की औसत के साथ 3369 रन बनाए हैं. वहीं, 36 टी-20 मैच में उन्होंने 28.03 की औसत के साथ 869 रन बनाए हैं. गिल ने टेस्ट में 11 शतक और 8 अर्धशतक बनाए हैं. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 9 शतक और 20 अर्धशतक बनाए हैं. वहीं, टी-20 में उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ