Which Team Played Most IPL Eliminators: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी बुधवार, 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस नॉकआउट मुकाबले में हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी, जहां उसके पास फाइनल का टिकट हासिल करने का मौका होगा. इससे पहले आइए जानते हैं IPL इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा एलिमिनेटर मैच खेले हैं?
किस टीम ने खेला है सबसे ज्यादा एलिमिनेटर मैच?
गौरतलब है कि आईपीएल में एलिमिनेटर मुकाबले की शुरुआत 2011 में प्लेऑफ फॉर्मेट लागू होने के बाद हुई थी. पहला एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था. तब से यह नॉकाउट मुकाबला आईपीएल प्लेऑफ का अहम हिस्सा बना हुआ है. पिछला एलिमिनेटर आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसमें मुंबई ने 20 रन से जीत हासिल की थी.
---विज्ञापन---
आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 15 एलिमिनेटर मुकाबले (आज होने वाले मैच को छोड़कर) खेले जा चुके हैं. IPL में सबसे ज्यादा एलिमिनेटर मैच खेलने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), मुंबई इंडियंस (MI), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है. इन चारों टीमों ने 5-5 बार एलिमिनेटर मैच खेले हैं.
---विज्ञापन---
एलिमिनेटर मुकाबले में RCB, MI और GT का रिकॉर्ड
RCB ने अपने सभी एलिमिनेटर मुकाबले 2015 के बाद खेले हैं. टीम ने पहला एलिमिनेटर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीतकर शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, 9 साल बाद जब दोनों टीमें फिर एलिमिनेटर में भिड़ीं, तब आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा और उनका सफर समाप्त हो गया. मुंबई इंडियंस आईपीएल के शुरुआती चार एलिमिनेटर मैचों में से तीन का हिस्सा रही थी. टीम ने पहला मुकाबला जीता था, लेकिन अगले दो मैच गंवा दिए थे.
---विज्ञापन---
हालांकि, पिछले तीन में से दो एलिमिनेटर मुकाबलों में मुंबई ने जीत दर्ज की है. वहीं, तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक पांच एलिमिनेटर मुकाबले खेले हैं. इनमें टीम को तीन मैचों में जीत मिली, जबकि दो बार हार का सामना करना पड़ा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- 18 की उम्र में IPL डेब्यू, फिर लगा 2 साल का बैन, 3 टीमों ने छोड़ा साथ… अब RCB का सबसे बड़ा मैच विनर बना ये खिलाड़ी
SRH एलिमिनेटर खेलकर खिताब जीतने वाली इकलौती टीम
सनराइजर्स हैदराबाद इकलौती ऐसी टीम है जिसने एलिमिनेटर खेलकर IPL खिताब अपने नाम किया है. डेविड वॉर्नर की कप्तानी में SRH ने 2016 के आईपीएल प्लेऑफ में लगातार तीन जीत दर्ज करके ट्रॉफी जीती थी. हैदराबाद ने पहली बार 2013 में एलिमिनेटर खेला था, जहां राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें हराया था. इसके बाद 2016 से 2020 के बीच SRH ने चार बार एलिमिनेटर में जगह बनाई, जिसमें टीम ने दो मुकाबले जीते और दो में हार झेली.
---विज्ञापन---