IND vs NZ: कब-कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल्स

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाना है. सीरीज में 1-3 से पीछे चल रही न्यूजीलैंड की टीम हर हाल में सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. आइए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

Cricket News - 2026-01-29T152500.861

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां मैच शनिवार 31 जनवरी को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड पांचवां मैच जीतकर अपनी इज्जत बचाना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम 4-1 से सीरीज जीतना चाहेगी. चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने मुकाबला अपने नाम कर वापसी की थी. इससे पहले भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. ऐसे में आइए जानते हैं पांचवें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग.

विज्ञापन

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी-20 मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 में होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. इसके अलावा फ्री में मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि 10 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है. 1 मुकाबला टाई रहा है. वहीं, खेले गए 120 वनडे मैच में भारत ने 62 मैच जीते हैं, जबकि 20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. इसके अलावा 65 टेस्ट मैच में भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, 27 मैच ड्रॉ रहे हैं.

विज्ञापन

भारत vs न्यूजीलैंड – हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (All Formats)

प्रारूपमैच खेलेभारत जीतेन्यूजीलैंड जीतेड्रा / नो रिज़ल्ट / टाई
टेस्ट65221627 ड्रा
ODI12062507 NR, 1 टाई
T20I2514101 टाई
कुल मिलाकर210987634 ड्रा/NR, 2 टाई

ये भी पढ़ें: बिना मैदान पर उतरे ही ऑस्ट्रेलिया ने बनाया पाकिस्तान का मजाक! घर में ही बेइज्जत महसूस करेगा पड़ोसी मुल्क

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ