Eligibility Criteria for Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द हेड कोच के पद के लिए विज्ञापन जारी करेगा। जय शाह ने शुक्रवार को हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी। वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के बाद करार खत्म हो जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया को नए हेड कोच की दरकार होगी। जय शाह ने मीटिंग में यह भी स्पष्ट किया अगर राहुल द्रविड़ चाहें तो हेड कोच के पद के लिए फिर से एप्लाई कर सकते हैं।
3 साल का होगा कार्यकाल
मुंबई में हुई बैठक ने शाह ने विदेशी कोच की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। BCCI सचिव ने कहा कि कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य जैसे बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, फील्डिंग कोच पर फैसला हेड कोच के चुने जाने के बाद उनकी सलाह से किया जाएगा। शाह ने स्पष्ट किया कि नए कोच का कार्यकाल 3 साल का होगा। द्रविड़ का पहला कार्यकाल 2 साल का था। उनका कार्यकाल वनडे विश्व कप 2023 तक था। हालांकि, इसके बाद उनका कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
हेड कोच के लिए योग्यता
हेड कोच को टेस्ट खेलने वाले देश को न्यूनतम दो साल कोचिंग देने का अनुभव होना चाहिए या फिर एसोसिएट सदस्य/ए टीम/आईपीएल टीम को 3 साल कोचिंग देने का अनुभव होना चाहिए। इतना ही नहीं आवेदक ने 30 टेस्ट या 50 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हों। BCCI लेवल 3 प्रमाणन या समकक्ष होना चाहिए। साथ ही 60 वर्ष से कम उम्र होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने संजीव गोयनका के वीडियो पर किया रिएक्ट, बोले- आपने लाल किले पर झंडा तो गाड़ नहीं दिया
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली को किस नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी, सौरव गांगुली ने दिया सुझाव
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines