T20 World Cup 2024: 24 मई को रवाना होगा पहला बैच, रोहित-हार्दिक समेत ये खिलाड़ी भरेंगे उड़ान

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम 2 बैच में अमेरिका की उड़ान भरेगी। पहला बैच 24 मई को रवाना होगा।

Indian team plans for travelling to USA for T20I World Cup 2024 Batch 1 May 24th

24 मई को अमेरिका के लिए रवाना होगा पहला बैच। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम दो चरणों में अमेरिका के लिए रवाना होगी। पहले बैच में कोचिंग स्टाफ समेत वह खिलाड़ी रवाना होंगे जिनकी टीमें IPL 2024 में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई हैं। साथ ही दूसरे बैच में बचे हुए खिलाड़ी रवाना होंगे। BCCI सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन

24 मई को रवाना होगा पहला बैच

टी20 विश्व कप 2024 के लिए पहला बैच 24 मई को अमेरिका की उड़ान भरेगा। अभी मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स IPL 2024 से एलिमिनेट हो चुकी हैं। ऐसे में इन टीमों के खिलाड़ी विश्व कप के लिए पहले प्रस्थान करेंगे। इन प्लेयर्स में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, उप कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा अन्य टीमें जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगी उनके खिलाड़ी भी पहले बैच में जाएंगे। अंतिम 4 में जगह बनाने वाली टीमों के खिलाड़ी 26 मई को होने वाले फाइनल के बाद दूसरे बैच में अमेरिका के लिए निकलेंगे।

विज्ञापन

BCCI की निगरानी में रहेंगे मयंक यादव

सचिव जय शाह ने BCCI मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “देखिए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने उस दिन कितना अच्छा खेला। अगर जसप्रीत बुमराह को हेड को गेंदबाजी करने का मौका मिलता है, तो अभ्यास करने का इससे बेहतर मौका क्या होगा?” इसके अतिरिक्त शाह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव के बारे में अपडेट प्रदान किया। मयंक फिलहाल चोट के कारण टीम से बाहर हैं। IPL के 17वें सीजन की शुरुआत में यादव के शानदार प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए शाह ने खुलासा किया कि यह तेज गेंदबाज BCCI की निगरानी में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ