AUS W vs WI W: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 30 जून को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होने वाला है. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है. मुकाबला जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट कटाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट से खत्म हो जाएगा. ऐसे में अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो फिर किस टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा. क्या कहता है नियम. आइए समझते हैं.
बारिश बनी विलेन तो क्या होगा?
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा. बता दें कि सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. ऐसे में अगर मैच के दौरान बारिश आती है तो अंपयार सबसे पहले मैच पूरा कराने की कोशिश करेंगे. मौसम के मिजाज को देखते हुए ओवर्स में कुछ कटौती हो सकती है. अगर खेल रिजर्व डे में जाता है तो सेमीफाइनल के आरक्षित दिनों में 120 मिनट तक का अतिरिक्त खेल समय शामिल होगा.
इसके बावजूद अगर मुकाबले का नतीजा नहीं निकला और मैच पर बारिश हावी रही तो अंक तालिका में शीर्ष स्थान वाली टीम फाइनल का टिकट कटा लेगी. ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है. ऐसे में उसे फाइनल में जगह मिल जाएगी, जबकि वेस्टइंडीज का सफर खत्म हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: हैरी ब्रूक या जो रूट… कौन बनेगा इंग्लैंड का बेहतर टेस्ट कप्तान?
कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 19 मैच खेले गए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 17 मैच में बाजी मारी है, जबकि वेस्टइंडीज को 2 मैच में ही जीत मिली है. पलड़ा ज्यादा भारी ऑस्ट्रेलिया का है. ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए बड़ी चुनौती होने वाली है.
साल 2026 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था. वहीं, साल 2016 में हुए महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था.
ये भी पढ़ें: IPL में कमाई के बाद अब इस लीग में जैकपॉट मारेंगे ऋषभ पंत, नया अपडेट आया सामने
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines