IPL में कमाई के बाद अब इस लीग में जैकपॉट मारेंगे ऋषभ पंत, नया अपडेट आया सामने

आईपीएल 2026 में फ्लॉप होने के बाद ऋषभ पंत अब एक और लीग में नजर आने वाले हैं. पंत ऑक्शन में शामिल होंगे. ऐसे में उनपर बड़ी बोली लग सकती है.

Cricket News - 2026-06-30T182240.117
1 / 6

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी की थी. इससे पहले आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत पर पैसों की बरसात की थी और उन्हें आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा था. पंत को 27 करोड़ में एलएसजी ने खरीदा था. अब पंत आईपीएल 2026 के बाद एक और लीग में नजर आने वाले हैं. Image Credit: Rishabh Pant/ X  

विज्ञापन

इस लीग में नजर आएंगे पंत

इस लीग में नजर आएंगे पंत2 / 6

ऋषभ पंत अब दिल्ली प्रीमियर लीग में नजर आने वाले हैं. वह इस लीग के ऑक्शन में शामिल होंगे और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कुछ मैचों में खेलते हुए भी नजर आएंगे. पंत फिलहाल भारत की वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन टेस्ट में वह भारत के लिए खेल रहे हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

कई स्टार खिलाड़ी होंगे हिस्सा

कई स्टार खिलाड़ी होंगे हिस्सा3 / 6

आगामी डीपीएल सीजन में कई प्रमुख क्रिकेटर हिस्सा लेंगे, जिनमें भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषभ पंत , ईशांत शर्मा , नितीश राणा , हर्षित राणा, नवदीप सैनी और प्रिंस यादव जैसे स्टार शामिल हैं. Image Credit: Rishabh Pant/ X

आईपीएल 2026 रहा खराब

आईपीएल 2026 रहा खराब4 / 6

आईपीएल 2026 पंत के लिए अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने कप्तानी और अपनी बल्लेबाजी से निराश किया था. ऐसे में उन्होंने एलएसजी की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. अब खबरें हैं कि वह दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर सकते हैं. कुलदीप यादव के साथ उनका ट्रेड हो सकता है. Image Credit: Rishabh Pant/ X

विज्ञापन

लखनऊ का भी खराब सफर

लखनऊ का भी खराब सफर5 / 6

आईपीएल 2026 में लखनऊ ने अपने सफर का अंत अंक तालिका में 10वें स्थान पर खत्म किया. टीम ने 14 मैच खेले, जिसमें लखनऊ को 10 मैच में हार और 4 मैच में जीत मिली. 8 अंकों के साथ टीम का सफर खत्म हो गया. Image Credit: Rishabh Pant/ X

ऐसा रहा आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

ऐसा रहा आईपीएल 2026 में प्रदर्शन6 / 6

आईपीएल 2026 में पंत ने 14 मैचों की 13 पारियों में 28.36 की औसत के साथ 312 रन बनाए. उनके बल्ले से इस सीजन केवल 1 अर्धशतक निकला था. उन्होंने स्ट्राइक रेट से भी खासा प्रभावित नहीं किया. उन्होंने 138.05 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. Image Credit: Rishabh Pant/ X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन