World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री, 14 साल बाद दिया गहरा जख्म

Womens T20 World Cup 2024: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में वेस्टइंडीज महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली। इंग्लैंड को 14 साल बाद गहरा जख्म मिला है।

ENG W vs WI W

Womens T20 World Cup 2024: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में मैच नंबर 20 इंग्लैंड वुमेंस बनाम वेस्टइंडीज वुमेंस के बीच खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को चारों खाने चित करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मार ली। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया और अपनी जीत सुनिश्चित की। वेस्टइंडीज ने अंग्रेजों के परखच्चे उड़ा दिए और 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने बनाए थे 141 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड महिला टीम एक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरीं मैया बोउशियर और व्याट हॉज टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में विफल रहीं। मैया ने 19 गेंदों में 14 रन बनाए, जबकि हॉज ने 12 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरी नैट साइवर ब्रंट ने 50 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा हीथर नाइट ने भी 21 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड 20 ओवर में 141/7 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलेगा सरफराज खान को मौका

विज्ञापन

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को धारदार शुरुआत मिली। कप्तान हेले मैथ्यूज ने 38 गेंदों में 50 रन और कियाना जोसेफ ने भी 38 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। डिआंड्रा डोटिन ने भी 19 गेंदों में 27 बनाए। टीम के 3 बल्लेबाजों ने धमाल मचाया और इंग्लैंड को सेमीफाइनल से पहले ही रोक दिया। वेस्टइंडीज ने 12 गेंद शेष रहते ही मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। 14 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब इंग्लैंड ने विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह न बना पाई हो। इंग्लैंड आखिरी बार टी-20 विश्व कप में साल 2010 में अपनी जगह नहीं बना सकी थी। लेकिन वेस्टइंडीज ने 14 साल बाद इंग्लैंड को गहरा जख्म दे दिया है।

विज्ञापन

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अफी फ्लेचर ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए। जबकि हेले मैथ्यूज 4 ओवर में 35 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं इंग्लैंड की ओर से ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन और सारा ग्लेन को 1-1 सफलता मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ