'अबे यार ये दिन देखना बाकी था...' वेस्टइंडीज टीम का नेपाल में बना मजाक, Viral Video

NEP vs WI: वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम टी20 सीरीज खेलने के लिए नेपाल पहुंच गई है। वहीं अब सोशल मीडिया पर वेस्टइंडीज टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

West Indies cricket team arrived Nepal viral video nep vs wi

West Indies cricket team arrived Nepal viral video nep vs wi

NEP vs WI: आईपीएल 2024 में कुछ वेस्टइंडीज के खिलाड़ी खेल रहे है, वहीं इसी बीच वेस्टइंडीज की नेशनल क्रिकेट टीम नेपाल में टी20 सीरीज खेलने पहुंची है। सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को खेला जाएगा। वहीं अब सोशल मीडिया पर वेस्टइंडीज टीम का मजाक बनता दिखाई दे रहा है। दरअसल जब वेस्टइंडीज के खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले उस दौरान का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस खूब मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

नेपाल में बना वेस्टइंडीज टीम का मजाक

दरअसल जब वेस्टइंडीज की टीम नेपाल पहुंची और खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले, तब वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को अपना सामान एक टैम्पू में रखते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजीसे वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा इसमें कुछ भी हास्यास्पद नहीं है। हर देश के पास सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा नहीं है लेकिन हां, वे इसे बेहतर ढंग से प्रबंधित कर सकते थे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अबे यार ये दिन देखना बाकी था।

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने लिखा नेपाल का क्रिकेट आगे बढ़ने लगा है और उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पड़ोसी देशों के क्रिकेट बोर्डों को नेपाल को अपनी क्रिकेट संरचना में सुधार करने में मदद करनी चाहिए क्योंकि एनईपी क्रिकेट टीम सही रास्ते पर है। आईएनटीएल की बड़ी टीमों को नेपाल का दौरा करते हुए देखकर अच्छा लगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ