IPL 2024: 7वीं पास युवक का लगा तुक्का, ड्रीम 11 पर गलती से बना दी टीम... बन गया करोड़पति

Bihar Youth Becomes Millionaire By Forming Team On Dream11: आईपीएल 2024 के बीच बिहार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो आपके भी होश उड़ा सकती है। बिहार के आरा जिले का एक युवक ने तुक्के से ड्रीम 11 पर टीम बना दी और वह करोड़पति बन गया।

IPL 2024 RCB vs KKR Bihar 7th pass youth won Rs 1 5 crore in Dream 11

ड्रीम 11।

Bihar Youth Becomes Millionaire By Forming Team On Dream 11: क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार आईपीएल खेला जा रहा है। अभी भी यह त्योहार करीब एक महीने तक मनाया जाएगा। आईपीएल में हर एक मुकाबला करोड़ों फैंस का दिल तोड़ता भी है और जोड़ता भी है। लेकिन रोमांच से परे कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो आईपीएल में ड्रीम 11 पर टीम बनाकर करोड़पति बन रहे हैं। आईपीएल के बीच बिहार का एक 7वीं पास युवा खूब सुर्खियां बटोर रहा है। युवक के पास ना ही तो क्रिकेट की अधिक समझ है और ना ही ड्रीम 11 की अधिक समझ है। उन्होंने तुक्के में एक टीम बना दी और करोड़पति बन गया। युवक ने हाल में खेले गए आरसीबी और केकेआर के बीच मैच में अपनी ड्रीम 11 टीम बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशे से मैकेनिक है युवक

इस युवक का नाम दीपू ओझा है, जो आरा जिले के उदवंतनगर प्रखंड के कोहड़ा गांव का रहने वाला है। कोलकाता और बेंगलुरु के बीच मैच खेले गए मैच से पहले युवक को 60 रुपये दूध खरीदने के लिए मिले थे, लेकिन उनके मन में ना जाने ऐसा क्या आया कि उन्होंने उस पैसे से ड्रीम पर अपनी टीम बना दी। इस टीम का कप्तान खिलाड़ी ने केकेआर के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल को चुना था। युवक ने तुक्के से ड्रीम 11 पर एक टीम बना दी और इससे वह लखपति नहीं, बल्कि करोड़पति बन गया है। युवक ने ड्रीम 11 पर 1.5 करोड़ रुपये जीत लिए। इसके बाद तो युवक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह पेशे से एक कार मैकेनिक था, लेकिन किस्मत ने युवक की ऐसी लॉटरी लगाई की वह करोड़पति बन गया।

विज्ञापन

देशभर में सुर्खियां बटोर रहा युवक

ड्रीम 11 पर डेढ़ करोड़ जीतने के बाद दीपू ओझा ने कहा कि वह पिछले 6 महीने से ड्रीम 11 पर टीम बना रहा है। वह कभी-कभी कुछ पैसे जीत जाता था, उसे ना ही तो खिलाड़ियों की अधिक परख है और ना ही क्रिकेट की अधिक समझ है। दीपू ने तुक्के से टीम बना दी और वह अब करोड़पति बन गया है। जब उन्होंने ऐप पर देखा कि वह डेढ़ करोड़ जीत चुका है, तो उसे यकीन नहीं हुआ। उन्होंने अपने गांव के कुछ लोगों को भी यह ऐप दिखाया और उनसे कंफर्म किया। अब सारे पैसे उनके अकाउंट में डिपॉजिट हो चुके हैं। युवक के साथ हुई यह घटना पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ