T20 WC 2024 से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, पूर्व कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान

Pakistan Player Announced Retirement Before T20 WC 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। विश्व के आगाज से पहले पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी ने करोड़ों फैंस को करारा झटका देते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया है।

ICC Womens T20 World Cup 2024 Bismah Maroof announced Retirement

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024।

Pakistan Captain Announced Retirement Before T20 WC 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। एक ओर जहां तमाम टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारी में लगी हुई है। इस कड़ी में पाकिस्तान टीम के साथ-साथ करोड़ों फैंस को भी करारा झटका लगा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। इससे फैंस को कुछ समझ नहीं आ रही है। विश्व कप से ठीक पहले पूर्व कप्तान ने संन्यास ले लिया, इससे पीसीबी की मुश्किलें भी बढ़ चुकी है। चलिए आपको बताते हैं दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक संन्यास क्यों ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

10 टीमें लेंगी विश्व कप में हिस्सा

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 इसी साल के सितंबर और अक्टूबर महीने में खेला जाएगा। विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में होने वाला है, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है। इसको लेकर सभी टीमें अभी से तैयारियों में लगी हुई थी, लेकिन पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। इससे पाकिस्तान के करोड़ों फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। खिलाड़ी ने बोर्ड के साथ-साथ अपने फैंस को भी अपने फैसले से हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

खिलाड़ी ने खुद दी संन्यास की जानकारी 

दिग्गज खिलाड़ी बिस्माह मारूफ ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर संन्यास की जानकारी दी है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि मैंने उस खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है, जो मेरा सबसे अधिक पसंदीदा है। यह एक अविश्वसनीय रही, जिसमें चुनौती, उत्साह, खुशी सब कुछ शामिल रहा। इस यात्रा के लिए मैं अपने परिवार के प्रति आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने इस जर्नी में मेरा साथ दिया। इसके साथ ही मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी धन्यवाद करती हूं। खिलाड़ी ने इस पोस्ट से अपने फैंस को इमोशनल कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ