Irfan and Yusuf Pathan fight video: टीम इंडिया को इरफान पठान और युसूफ पठान दोनों ने मिलकर कई यादगार जीत दिलाई है। दोनों ही खिलाड़ी अपने समय के बड़े मैच विनर्स रहे हैं। दोनों के बीच मैदान पर भी काफी ज्यादा प्यार देखने को मिलता है। लेकिन वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लेजेंड्स लीग के आखिरी लीग मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में शायद ही किसी फैन ने सोचा होगा। मैच के दौरान इरफान पठान अपने बड़े भाई युसूफ पर चिल्लाते हुए दिखाई दिए।
इस वजह से हो गई थी लड़ाई
इन दोनों स्टार्स के बीच मैच के दौरान लड़ाई हुई थी। दरअसल, टीम इंडिया की बल्लेबाजी के 19वें ओवर में इरफान पठान रन आउट हो गए थे। इसके बाद वो युसूफ पठान पर चिल्लाते हुए नजर आए। दरअसल, डेल स्टेन की गेंद पर इरफान पठान ने एक बड़ा शॉट लगाया था और वो दो रन लेना चाहते थे, लेकिन युसूफ तैयार नहीं थे। तालमेल की कमी की वजह से इरफान पठान रन आउट हो गए थे। रन आउट होने के बाद इरफान पठान तेज आवाज में युसूफ से कहते हुए सुनाई दिए कि, ”यार पहले बोला कर ना।’ इसके बाद वो गुस्से में वहां से चले गए।
मैच के बाद ही हो गई थी सुलह
मैच खत्म होने के बाद इरफान पठान को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने युसूफ को गले लगाया। इसके बाद दोनों ही भाई काफी ज्यादा खुश दिखें।
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस हार के बाद भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऐसे में फैंस के दिल में एक बार फिर से 2011 के वर्ल्ड कप की यादें ताजा हो सकती है। तब क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था।
ये भी पढ़ें- ये डच क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच, गंभीर ने सुझाया नाम
ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines