Pakistan Champions vs South Africa Champions: दुनियाभर के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एक बार फिर मैदान में खेलते नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) के तहत मंगलवार को पाकिस्तान चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच नॉर्थेंपटन में मुकाबला खेला गया। जिसमें पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन कूट डाले।
शरजील खान की तूफानी पारी
शरजील खान ने ओपनिंग करते हुए 36 गेंदों में 7 चौके-6 छक्के ठोक 200 के स्ट्राइक रेट से 72 रन जड़े। दूसरी ओर शोएब मलिक ने भी जलवा दिखाया। उन्होंने शानदार फिफ्टी जमाई। शोएब ने 26 गेंदों में 5 चौके-3 छक्के ठोक 196.15 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 51 रन जड़े। शाहिद अफरीदी ने 10 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 20 रन कूटे। अब्दुल रज्जाक ने 15 गेंदों में 2 चौके-2 छक्के जमाकर नाबाद 25 रन बनाए।
इंग्लैंड और भारत को हरा चुकी है पाकिस्तान की टीम
आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान चैंपियंस ने इससे पहले 7 जुलाई को इंग्लैंड चैंपियंस को 79 रन से हराया था। इस मैच में भी शोएब मलिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 51 रन जड़े थे। वहीं पाकिस्तान चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 68 रन से शिकस्त दी थी। इस मैच में कामरान अकमल ने 77 और शरजील खान ने 72 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
साउथ अफ्रीका चैंपियंस से होगा मुकाबला
वहीं इंडिया चैंपियंस की बात करें तो उसे हाल ही में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 23 रन से हराया। हालांकि भारतीय टीम इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत दर्ज की चुकी है। इंडिया चैंपियंस में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। इंडिया चैंपियंस का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस से 10 जुलाई को होगा।
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका पर 10 विकेट से धमाकेदार जीत, इन 5 खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 min agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines