IND W vs SA W: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका पर 10 विकेट से धमाकेदार जीत, इन 5 खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा

IND W vs SA W Team India: भारत की महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी है। तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में टीम ने 10 विकेट से साउथ अफ्रीका को रौंदा। पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी की।

IND W vs SA W Team India

IND W vs SA W Team India

IND W vs SA W Team India: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त दी है। केवल शिकस्त नहीं, बुरी तरह रौंद डाला। दरअसल, भारत की महिला टीम ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 55 गेंद शेष रहते 10 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में 84 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। भारतीय टीम की इस शानदार जीत में 5 खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा।

विज्ञापन

पूजा वस्त्राकर 

टीम इंडिया के लिए पूजा वस्त्राकर ने शानदार गेंदबाजी का नजारा दिखाया। पूजा ने 3.1 ओवर में महज 13 रन दिए और 4 विकेट चटकाए। पूजा की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की टीम बेबस नजर आई।

विज्ञापन

राधा यादव 

पूजा के साथ ही राधा यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी दिखाई। उन्होंने 3 ओवर में महज 6 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। उन्होंने एक मेडन ओवर फेंका।

विज्ञापन

अरुंधति रेड्डी 

भारतीय गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने भी शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। अरुंधति ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में महज 14 रन दिए और 1 विकेट चटकाया। श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

स्मृति मंधाना 

भारतीय टीम ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। ओपनिंग करने उतरीं स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद फिफ्टी ठोकी। मंधाना ने 40 ओवर में 8 चौके-2 छक्के ठोक 135.00 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 54 रन जड़े।

विज्ञापन

शेफाली वर्मा 

मंधाना के साथ दूसरे छोर पर शेफाली वर्मा टिकी रहीं। उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौके ठोक नाबाद 27 रन जड़कर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।

विज्ञापन

लगभग 15 हजार दर्शक बने गवाह 

चेपॉक में इस मैच को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 15000 दर्शक इस मैच में मौजूद रहे। जो अब तक तीन टी20 में सबसे अधिक रही। टी-20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ