हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WCL 2024: सरेल इरवे का तूफानी शतक, वहाब रियाज की कुटाई, SA चैंपियंस ने PAK चैंपियंस को रौंदा

Pakistan Champions vs South Africa Champions: साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाड़ी सरेल इरवे ने तूफानी शतक ठोक पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी में पाकिस्तान के गेंदबाज वहाब रियाज और शोएब मलिक की जमकर कुटाई की।

विज्ञापन
Pakistan Champions vs South Africa Champions Sarel Erwee Century

Pakistan Champions vs South Africa Champions: पाकिस्तान चैंपियंस को वर्ल्ड चैंपियशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) में मुंह की खानी पड़ी है। मंगलवार को नॉर्थेंपटन में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने उसे बुरी तरह रौंद डाला। पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की इस लीग के 13वें मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज और चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज की जमकर कुटाई हुई। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज सरेल इरवे ने तूफानी शतक ठोक टीम 9 विकेट से जीत दिलाई।

पाकिस्तान चैंपियंस ने बनाए 210 रन 

पाकिस्तान चैंपियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें शरजील खान के 36 गेंदों में 72, शोएब मलिक के 26 गेंदों में 51, शाहिद अफरीदी के 10 गेंदों में 20 और अब्दुल रज्जाक के 15 गेंदों में 25 रन शामिल रहे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका चैंपियंस को पहला झटका पॉल डुमिनी के रूप में लगा, लेकिन इसके बाद जैक्स स्नाइमन और सरेल इरवे ने तूफानी बल्लेबाजी का वो नजारा दिखाया कि पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज दहल उठे।

विज्ञापन

सरेल इरवे ने 57 गेंदों में कूटे 105 रन 

स्नाइमन ने 47 गेंदों में 6 चौके-5 छक्के ठोक 174.47 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 82 रन जड़े तो वहीं सरेल इरवे ने 57 गेंदों में 11 चौके-6 छक्के ठोक 184.21 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 105 रन कूट 18.3 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार

विज्ञापन

वहाब रियाज और शोएब मलिक की कुटाई 

इस मैच में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज और वर्तमान चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज की खूब कुटाई हुई। रियाज ने 2.3 ओवर में बिना विकेट लिए 31 रन लुटाए। वहीं शोएब मलिक भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 3.3 ओवर में 48 रन लुटाए। शाहिद अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन दिए। उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। सोहेल खान ने 3 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट निकाला। अब इस लीग के तहत पहले राउंड में सिर्फ दो मैच बचे हैं। इंडिया चैंपियंस का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस से होगा। जबकि वेस्ट इंडीज चैंपियंस का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से होगा। दोनों मुकाबले 10 जुलाई को खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या विराट कोहली के चौके ने हिला दिया था बाउंड्री कुशन? सामने आया नया बवाल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: OMG! इतना ऊंचा छक्‍का, आंद्रे रसेल ने न‍िकाल दी पाक‍िस्‍तानी गेंदबाज की हवा; कुतुब मीनार से भी ऊंचा स‍िक्‍स 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola