WCL 2024 Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) के फाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस मैच में पठान ब्रदर्स का जलवा, अंबाती रायडू की तूफानी पारी और रॉबिन उथप्पा की खेल भावना देखने को मिली। इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी की थी। वहीं बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान टीम के मिस्बाह उल हक रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इस दौरान लड़खड़ाते हुए मिस्बाह उल हक के लिए बीच मैदान रॉबिन उथप्पा सहारा बन गए थे। उथप्पा की ये खेल भावना देखकर अब फैंस भी अपने-अपने रिएक्शन सोशल मीडिया पर दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरे
बल्लेबाजी के दौरान मिस्बाह उल हक को जांघ में खिंचाव हो गया था। जिसके बाद उनसे चला भी नहीं जा रहा था, मिस्बाह को इस हालत में देख इंडिया चैंपियंस के विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा दौड़कर आए और मिस्बाह को सहारा दिया। मिस्बाह इतना दर्द महसूस कर रहे थे कि उनसे आगे खेला नहीं गया। जिसके बाद मिस्बाह को मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर मिस्बाह और उथप्पा की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, BCCI ने किया बड़ा ऐलान
पठान ब्रदर्स का दिखा जलवा
फाइनल मुकाबले में इरफान पठान और युसूफ पठान दोनों का जलवा देखने को मिला। जहां एक इरफान ने गेंदबाजी में कमाल करके दिखाया, तो वहीं बल्लेबाजी में यूसुफ पठान ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की पिटाई की। इरफान ने मैच में गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में महज 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।
वहीं यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान यूसुफ ने एक चौका और 3 शानदार छक्के लगाए थे। फाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: इरफान पठान की स्विंग का जलवा, चारों खाने चित हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज; देखें Video
ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI ने की पैसों की बारिश; 1983 से 2024 तक कितने बदले हालात?
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
25 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
54 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines