India Champions vs Pakistan Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) का फाइनल मुकाबला 13 जुलाई को इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला गया। फाइनल मैच में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस पर शानदार जीत दर्ज कऱके खिताब को अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी कमाल की रही थी। इस मैच में इरफान पठान ने एक ऐसी शानदार स्विंग गेंद डाली जिस पर पाकिस्तानी बल्लेबाज चारों खाने चित हो गया था। इरफान की ये गेंद मैच की सबसे बेहतरीन गेंदों में एक थी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
यूनुस के उखाड़ दिए थे स्टंप
जब पाकिस्तान चैंपियंस की तरफ से यूनुस खान बल्लेबाजी कर रहे थे, तब इंडिया चैंपियंस की तरफ से 12 ओवर करने इरफान पठान आए थे। इस ओवर में इरफान पठान ने ऐसी खतरनाक स्विंग गेंद डाली, जिसपर यूनुस खान के स्टंप उखड़ गए थे। वहीं दूसरे छौर पर खड़े शोएब मलिक भी इरफान के ये गेंद देखकर हैरान रह गए थे। इस मैच में इरफान ने 3 ओवर करते हुए महज 12 रन खर्च किए थे और एक विकेट भी अपने नाम किया था।
5 विकेट से जीता मैच
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली थी। वहीं इंडिया चैंपियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुरीत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे।
इसके बाद भारत ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इंडिया चैंपियंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायडू ने कमाल की पारी खेली। फाइनल मुकाबले में रायडू ने 30 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में रायडू ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए थे।