VIDEO: शुभमन गिल के अविश्वसनीय शॉट के मुरीद हुए वसीम अकरम, वायरल हुआ रिएक्शन

Shubman Gil: शुभमन गिल ने यूएई के खिलाफ ऐसा शॉट खेल दिया, जिसके बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम भी उनके दीवाने हो गए। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने गिल की तारीफ की है।

cricket News - 2025-09-11T151316.092

Shubman Gill: 10 सितंबर को भारत बनाम यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली। यूएई के खिलाफ शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा शॉट खेला, जिसके दीवाने वसीम अकरम हो गए।

विज्ञापन

वसीम अकरम हुए दीवाने

तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल ने आगे बढ़कर फ्लिक शॉट खेला और गेंद बल्ले से शानदार कनेक्ट हुई और अंत में नतीजा 6 रन निकला। कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री कर रहे वसीम अकरम इस शॉट की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि इस शॉट को देखो, अविश्वसनीय शॉट, सीधा स्टैंड में, बस एक फ्लिक। गिल ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी निभाई थी। गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने यूएई के खिलाफ कुछ शानदार शॉट का मुजायरा भी पेश किया। उन्होंने 9 गेंदों में 20 रन बनाए।

विज्ञापन

भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए थे। आखिरी 10 रन बनाने में यूएई ने अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। उनकी फिरकी गेंदबाजी के आगे यूएई के बल्लेबाजों की एक भी न चली। इसके अलावा शिवम दुबे ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपने टी-20 करियर का बेस्ट स्पेल भी डाला। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 4.3 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने 93 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया। ये गेंदें शेष रहने के हिसाब से भारत की टी-20 में सबसे बड़ी जीत थी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 और सूर्यकुमार यादव ने 2 गेंदों में 7 रन बनाए। भारतीय टीम आगामी मैच एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को खेलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ