IPL 2025 के बाद इस टीम के कप्तान बने ग्लेन मैक्सवेल, फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा फैसला

MLC 2025: अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट का आयोजन 13 जून से होने वाला है। दुनिया के स्टार खिलाड़ियों से सजी इस लीग में ग्लेन मैक्सवेल को वॉशिंगटन फ्रीडम ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह इस टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि टीम ने मैक्सवेल के अलावा एक और दिग्गज को कप्तान बनाया है।

Cricket News (18)

MLC 2025: आईपीएल 2025 के बाद अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट 2025 का आगज होने जा रहा है। इस लीग में दुनिया के कई खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। 13 जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी,जिसमें 6 टीमें भाग लेने वाली हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले डिफेंडिंग चैंपियन वॉशिंगटन फ्रीडम ने बड़ा बदलाव किया है। टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को शुरुआती मैच के लिए कप्तान बनाया है।

विज्ञापन

टीम ने चुने 2 कप्तान

दरअसल, डिफेंडिंग चैंपियन वॉशिंगटन फ्रीडम के नियामित कप्तान स्टीव स्मिथ शुरुआती दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में भाग ले रहे हैं। 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में आमने सामने हैं। इस वजह से वॉशिंगटन फ्रीडम ने स्मिथ की जगह ग्लेन मैक्सवेल को शुरुआती दो मैच के लिए कप्तान बनाने का फैसला किया है। मैक्सी को ये जिम्मेदारी दी गई। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि वह किस प्रकार की कप्तानी करते हैं।

विज्ञापन

स्मिथ की बात करें तो उन्होंने पिछले सीजन मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम को चैंपियन बनाया था। उन्होंने बेहतरीन कप्तानी का परिचय दिया था।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं मैक्सेवल

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से हिस्सा लेते हुए ग्लेन मैक्सवेल अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन किया। पंजाब, जिस उम्मीद के साथ मैक्सी को लाई थी। वह उसपर खरे नहीं उतर सके। उन्होंने खेले गए 7 मैच में 8 की खराब औसत के साथ 48 रन बनाए। उनके बल्ले से पूरे सीजन में केवल 5 चौके और 1 छक्का निकला। गेंदबाजी में भी वह केवल 4 बल्लेबाजों को ही आउट कर सके। उनकी हालिया फॉर्म खराब है। ऐसे में वह आने वाले मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसपर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं।

विज्ञापन

MLC 2025 के लिए वॉशिंगटन फ्रीडम का स्क्वॉड

ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), स्टीव स्मिथ, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मुख्तार अहमद, लाहिरू मिलंथा, एंड्रीज गौस, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन, जेसन बेहरेंड्रॉफ, सौरभ नेत्रवलकर, यासिर मोहम्मद, अमिला अपोंसो, अभिषेक, जस्टिन डिल, ओबस पीनार, जैक एडवर्ड्स, इयाम हॉलैंड, मिचेल ओवेन।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ