Virat Kohli: IPL 2024 के 58वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली। वह अपने शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने 195.74 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 92 रन जड़ दिए। पंजाब किंग्स के विरुद्ध विराट कोहली ने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। पारी खत्म होने के बाद विराट कोहली ने आलोचकों को जवाब दिया। हाल ही में स्ट्राइक रेट को लेकर विराट कोहली की काफी आलोचना हुई थी। दिग्गज क्रिकेट सुनील गावस्कर ने भी विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए थे।
मेरा ध्यान स्ट्राइक रेट पर था
पारी के बाद विराट ने कहा, “पूरी पारी के दौरान मेरा ध्यान अपना स्ट्राइक रेट हाई रखने पर था, इसलिए मैं मूमेंटम बनाए रखना चाहता था। जब रजत पाटीदार आउट हुए तो यह एक कठिन पल था। मैच के बीच में ही बारिश आ गई। धर्मशाला के विकेट पर घास वाली पिचें स्किड हो रही थीं। हमारे गेंदबाजों के लिए शुरुआती बढ़त बनाने का शानदार मौका है। आज पहले बल्लेबाजी करते हुए हमने 230 से ज्यादा का स्कोर नहीं सोचा था। यह एक अच्छा स्कोर होगा।” विराट के अर्धशतक की बदौलत RCB ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन बनाए। रजत पाटीदान ने 55 और ग्रीन ने 46 रन की पारी खेली।
विराट कोहली बना चुके 600 रन
IPL 2024 में विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वह 17वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 12 मैच की 12 पारियों में 70.44 की औसत और 153.51 की स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। मौजूदा सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 113 रन है।
ये भी पढ़ें: NADA के बाद बजरंग पूनिया पर वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन ने की कार्रवाई, 2024 के अंत तक किया सस्पेंड
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी स्टाइल से नाखुश हैं मुंबई इंडियंस के सीनियर प्लेयर: रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines