T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 2 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। पहले ही दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में USA का सामना कनाडा से और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज का सामना पापुआ न्यू गिनी से होगा। भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। इस दिन रोहित शर्मा की सेना का सामना आयरलैंड से होगा। टूर्नामेंट के लिए हाल ही में भारतीय टीम की न्यू जर्सी रिवील की गई थी।
न्यू जर्सी में नजर आए भारतीय खिलाड़ी
अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय स्क्वॉड में शामिल सभी खिलाड़ी न्यू जर्सी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह और शुभमन गिल को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है।
20 टीमों के बीच होगी भिड़ंत
टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमों के बीच भिड़ंत होगी। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारतीय टीम को ग्रुप A में रखा गया है। इस ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए शामिल हैं। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से कर रहा है।
विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद। सिराज।
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB Preview: शिखर धवन की हो सकती है वापसी, पंजाब की नजर हिसाब चुकता करने पर
ये भी पढ़ें: नॉर्थम्पटनशायर ने सिद्धार्थ कौल को किया साइन, अगले 3 काउंटी चैंपियनशिप में दिखाएंगे गेंदबाजी के जौहर
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines