नॉर्थम्पटनशायर ने सिद्धार्थ कौल को किया साइन, अगले 3 काउंटी चैंपियनशिप में दिखाएंगे गेंदबाजी के जौहर

Northamptonshire, Siddharth Kaul: सिद्धार्थ कौल अगले 3 काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए नॉर्थम्पटनशायर से जुड़ेंगे। 10 मई को टीम ग्लॉस्टरशायर से टकराएगी।

Northamptonshire signed Siddharth Kaul for next three County Championship 2024 games

नॉर्थम्पटनशायर से जुड़े सिद्धार्थ कौल। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Northamptonshire, Siddharth Kaul: भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल अगले 3 काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए नॉर्थम्पटनशायर से जुड़ेंगे। प्रथम श्रेणी में उनके प्रदर्शन की बात करें तो सिद्धार्थ ने 83 मैच की 141 पारियों में 284 शिकार किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 26.45 की और इकॉनमी 3.06 की रही है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 16 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उन्होंने नई शुरुआत के लिए खुशी जाहिर की है।

कौल ने जताई खुशी

कौल ने कहा, “मैं नॉर्थम्पटनशायर का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां आकर बहुत खुश हूं और टीम को गेम जीतने और प्रमोशल के लिए प्रयास करने में मदद करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है कि मैं मैच में किसी भी स्थिति में अपने साथियों को जीतने में मदद करने के लिए अपनी पॉजिटिव माइंडसेट और अनुभव लाऊंगा।”

घरेलू क्रिकेट में रहा शानदार प्रदर्शन

हेड कोच जॉन सैडलर ने कहा, “सिद्धार्थ कौल काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने काफी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला है और टीम में शामिल होने पर बड़ा प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने भारत में अपना घरेलू सीजन खत्म कर लिया है, जहां उन्होंने कुछ अच्छी फॉर्म हासिल की है। उम्मीद है कि वह इसे हमारे साथ जारी रखेंगे।” कौल 10 मई को ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ नॉर्थम्पटनशायर के अगले गेम में शामिल हो सकते हैं।

3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले

इंटरनेशनल क्रिकेट में कौल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 3 वनडे खेले और 6.62 की इकॉनमी से 162 गेंदों पर 179 रन लुटाए। इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। साथ ही 3 टी20 इंटरनेशनल मैच की 3 पारियों में उन्होंने 21.00 की औसत और 8.68 की इकॉनमी से 4 विकेट चटकाए। 2/35 इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ