RCB vs PBKS: इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े किंग कोहली, टूटेगा वॉर्नर का महारिकॉर्ड! इस मामले में बनेंगे नंबर वन

Virat Kohli: विराट कोहली के पास चिन्नास्वामी के मैदान पर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। किंग कोहली डेविड वॉर्नर के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर करेंगे।

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 विराट कोहली के लिए अब तक शानदार गुजरा है। 6 मैचों में किंग कोहली 143 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 248 रन ठोक चुके हैं। चिन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी की अगली भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होनी है। पंजाब के खिलाफ विराट के पास आईपीएल के एक और बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा। कोहली डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़कर खास मामले में नंबर वन बन सकते हैं। पिछले मैच में विराट ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 45 गेंदों पर 62 रन की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन

इतिहास रचने की दहलीज पर कोहली

दरअसल, आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड अभी डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। वॉर्नर ने इस लीग में 66 फिफ्टी जमाई है। इस लिस्ट में अभी विराट कोहली संयुक्त रूप से वॉर्नर के साथ नंबर वन पोजीशन पर कायम हैं। कोहली अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ एक और अर्धशतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह वॉर्नर से आगे निकल जाएंगे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन का नाम है, जिन्होंने 53 फिफ्टी जमाई है। कोहली का बल्ला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जमकर चला था। विराट ने 4 चौके और दो सिक्स की मदद से 62 रन ठोके थे और आरसीबी को जीत दिलाकर लौटे थे।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आई है। टीम ने अभी तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें से आरसीबी को 4 में जीत नसीब हुई है। वहीं, 2 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। बल्लेबाजी में फिल सॉल्ट और कोहली की सलामी जोड़ी ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया है। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने भी बल्ले से खूब कोहराम मचाया है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने आरसीबी के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया है। स्पिन विभाग में क्रुणाल पांड्या ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ