IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली की पारी अब चर्चा में आ चुकी है.
विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि विराट कोहली इस मैच में शतकीय पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 66 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान किंग कोहली ने 8 चौके भी लगाए.
इसके अलावा विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं. उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: केएल राहुल क्यों हुए दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर?
ऐसा रहा भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने इस मैच में 47 गेंदों में 26 रन बनाए. इसके अलावा शुभमन गिल ने 30 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी. वह भी शानदार लय में नजर आ रहे थे. लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. इसके अलावा ईशान किशन ने भी खासा प्रभावित नहीं किया. वह 8 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए. वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने भी खासा कमाल नहीं किया है.
सुंदर 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अक्षर ने 1 रन बनाए. हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी और भारत की जीत में अहम योगदान निभाया था. भारतीय टीम पहला मुकाबला अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. पहला मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था. इसके अलावा भारतीय टीम दूसरा मुकाबला भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी अगला इंटरनेशनल मैच कब?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines